Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक ओमवेश बोले– 2027 में चुनाव नहीं लड़ूंगा:कहा– चांदपुर में हिंदू–मुस्लिम में लड़ाई नहीं होने दी, 2027 में कोई अखिलेश सरकार रोक नहीं सकता

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर जिले की चांदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक स्वामी ओमवेश का कहना है–अपने क्षेत्र में मैंने हिंदू मुसलमान की लड़ाई नहीं होने दी। इसकी निगरानी ही मेरा सबसे बड़ा काम रहा। क्योंकि मैं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में हैं सब भाई भाई का नारा देकर चुनाव लड़े थे। मैंने उसको सार्थक करके दिखाया। मेरे क्षेत्र में कोई भी इस तरह का झगड़ा नहीं हुआ। बाकी अगर क्षेत्र में विकाय कार्यों की बात करूं तो10 में से 11 नंबर देने का काम किया है। 2027 के चुनाव में दावेदार नहीं हूं। सपा विधायक स्वामी ओमवेश से भास्कर रिपोर्टर ने खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने क्षेत्र में कौन-कौन से बड़े काम कराए हैं? जवाब: विपक्ष का विधायक होते हुए जितने कार्य मैंने अपने क्षेत्र चांदपुर में कराए हैं ना तो कोई कर सकता है ना किसी ने आज तक कराए हैं। सवाल: आप अपने काम को 10 में से कितने नंबर देते हैं? जवाब: मैं अपने काम को लेकर 10 में से 11 नंबर दूंगा। क्षेत्र में इतनी सड़के बनवाई गई हैं, कोई भी सड़क बनवाने की अब मांग नहीं करता। सार्वजनिक रूप से जितने भी कार्य मैंने कराए हैं, वो 10 में से 11 नंबर वाले हैं। सवाल: कोई ऐसा काम जो आप न करा सके हों? जवाब: जलीलपुर ब्लॉक में ग्राम जहानाबाद से नारनौर तक तटबंध का काम अधूरा है। हालांकि जल शक्ति मंत्री ने विधानसभा के अंदर कही थी कि इसका एस्टीमेट बनाकर हमने केंद्र सरकार को भेज दिया है। जल्द ही स्वीकृत होकर आ जाएगा। यही बड़ा काम बाकी है। बाकी मेरे क्षेत्र में अब कोई कार्य ऐसा नहीं रहा जो कराना बाकी रह गया। सवाल: क्या 2027 के चुनाव में आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: नहीं, मैं दावेदार नहीं हूं। मैं 2027 का चुनाव नहीं लडूंगा। मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बता दिया है। उन्होंने पूछा फिर किसे लड़ाओगे। इस पर मेरा जवाब था कि संसार चौधरी चुनाव लड़ेंगे। अब उनका टिकट पार्टी तय करेगी। सवाल : 2027 में क्या समीकरण रहेगा? जवाब: प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। कोई रोक नहीं सकता। सारे समीकरण सपा के फेवर में बन रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया DM ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण:गंदगी, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई गई:सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष बोले- पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment