Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में युवक ने किया सुसाइड:घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, ई-रिक्शा की एजेंसी चलाता था

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असलताबाद गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना बुधवार शाम की है। असलताबाद गांव निवासी अनुज सिंह (21) की छिबरामऊ में जेएसए ई-रिक्शा की एजेंसी थी। वह शाम को अपनी एजेंसी से घर लौटे थे। उनके पिता दिनेश सिंह चौहान और मां छिबरामऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में अकेले अनुज ने कथित तौर पर किसी बात से परेशान होकर बाथरूम में रस्सी से फंदा लगा लिया। रात करीब 11 बजे जब दिनेश सिंह चौहान घर लौटे, तो उन्होंने अंदर से बंद दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। दरवाजा न खुलने पर उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। किसी तरह घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने अनुज को बाथरूम में फंदे से लटका पाया। परिजन अनुज को तत्काल फंदे से उतारकर सौ शैय्या अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज के घर पहुंचने पर परिजनों में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि अनुज पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। अनुज के पिता दिनेश सिंह सहारा इंडिया की सौरिख ब्रांच में मैनेजर हैं, जबकि उसका भाई अभिनव बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैश-ए-मोहम्मद के वीडियो से भड़का रहा था 12वीं पास मौलाना:गाजियाबाद में वॉट्सएप ग्रुप बनाया, देश विरोधी साजिश रचने वाले 6 अरेस्ट
    Next Article
    महिला ने पति और दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया:सहारनपुर में SSP से मुकदमा दर्ज कराने की मांग, पुलिस लाइन पहुंची महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment