Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 85 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा:हाईस्कूल के 25620, इंटरमीडिएट के 22713 छात्र होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा विभाग

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 85 केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल के 25,620 और इंटरमीडिएट के 22,713 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। कुल 85 परीक्षा केंद्रों में 13 राजकीय विद्यालय, 22 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 50 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 85 केंद्र व्यवस्थापक, 85 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 85 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत और जनरेटर/इन्वर्टर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वयं वहन करने को कहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। स्थानीय थाने से पुलिस फोर्स, क्राइम ब्रांच और सोशल टीम सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगी। महत्वपूर्ण प्रश्न पत्रों वाले दिनों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी घटना की सूचना तत्काल देने को कहा गया है, ताकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा सकें। परीक्षा में व्यवधान डालने वाले किसी भी अराजक तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही के हमले में घायल पत्नी ने भी तोड़ा दम:कहासुनी के बाद पत्नी-बेटी को किया था घायल, नदी में कूदकर की थी आत्महत्या
    Next Article
    सोनभद्र में पर्यटन, स्वरोजगार की अपार संभावनाएं:विधायक भूपेश चौबे ने विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का किया समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment