Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही के सिर पर डंडा मारा, होमगार्ड की वर्दी फाड़ी:नजीराबाद थाना क्षेत्र की घटना आरोपी हिरासत में, ट्रैफिक सिपाही को भी पीटा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कानून-व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नजीराबाद थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही घटनाओं में आरोपियों ने न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी। एक मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीआरवी टीम पर हुआ हमला पहला मामला हर्ष नगर क्षेत्र का है, जहां 112 सेवा में तैनात धीरेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ PRV4912 पर शाम 2 बजे से रात 10 बजे की ड्यूटी पर थे। सूचना मिलने पर जब टीम कनिका हॉस्पिटल वाली गली में पहुंची, तो वहां मौजूद सुमित कुमार से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसी दौरान सुमित कुमार भड़क गया और पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने डंडे से धीरेन्द्र कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए होमगार्ड चालक प्रकाश नारायण के साथ भी अभद्रता की गई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भागने को कहा। साथियों को बुलाकर ट्रैफिक सिपाही को पीटा दूसरी घटना ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी है। ट्रैफिक सिपाही राकेश कुमार मिश्रा की ड्यूटी 19 अप्रैल को बाटा शोरूम कट पर लगी थी। रात करीब 8:25 बजे एक कार (UP78DN3037) बीच सड़क पर खड़ी थी, जिसे हटाने के लिए कहने पर चालक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने 4-6 साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर ट्रैफिक सिपाही के साथ मारपीट की, जिससे उनके चेहरे पर चोटें आईं और वर्दी भी फाड़ दी गई। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाते हुए कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मंगलवार को एक दर्जन इलाकों में शटडाउन:4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मरम्मत और कंज्यूमर शिफ्टिंग का होगा काम
    Next Article
    आगरा में भीषण गर्मी से पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी:ताजमहल परिसर में 1 युवक चक्कर खाकर गिरा, कई को देना पड़ा प्राथमिक उपचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment