Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही के शव से लिपटकर रोई पत्नी, बेहोश हुई:जालौन में चारों पुलिसकर्मियों को DG-IG ने कंधा दिया, हरियाण हादसे में गई थी जान

    5 hours ago

    2

    0

    हरियाणा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जालौन के 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। सिपाही प्रदीप की पत्नी मयूरी वर्मा पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगीं। महिला पुलिस ने उन्हें संभाला और पति के शव से दूर किया, लेकिन वह लगातार रोती रहीं। रोते-रोते वह बेहोश हो गईं। प्रदीप और मयूरी की 66 दिन पहले ही शादी हुई थी। बुधवार सुबह 8 बजे चारों पुलिसकर्मियों के शव हरियाणा से जालौन पहुंचे। शहीद स्मारक में DG आलोक सिंह, आईजी आकाश कुलहरी ने श्रद्धांजलि देने के बाद शवों को कंधा दिया। डीएम राजेश कुमार पांडेय समेत साथी पुलिसकर्मियों ने भी चारों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम बार सैल्यूट किया। इस दौरान चारों पुलिसकर्मियों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। श्रद्धांजलि देने के बाद पुलिसकर्मियों के शव परिवारों को सौंप दिए गए। परिजन उनके शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। डीजी आलोक कुमार ने मृतक प्रत्येक पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ 90 लाख रुपए की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का ऐलान किया। 4 तस्वीरें देखिए… हरियाणा दबिश देने गए थे, लौटते वक्त हुआ था हादसा ऊरई कोतवाली में तैनात दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार और सर्विलांस टीम हरियाणा दबिश देने गए थे। मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो से वहां से लौट रहे थे। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और सामने चल रही गाड़ी से जा टकराई। हादसे में चारों पुलिसकर्मियों और वादी अमरीक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस नामी कंपनी में भी छंटनी की तैयारी, 15 हजार की जाएगी जॉब
    Next Article
    नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में पहुंचे CM योगी:ड्रोन-ऑल टेरेन वाहन और सर्विलांस सिस्टम का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment