Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप:जालौन में मकान दिलाने के बहाने घर ले जाकर मारपीट

    18 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर में एक सिपाही पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने किराये का मकान दिलाने के बहाने महिला को अपने घर ले जाकर यह हरकत की। महिला के शोर मचाने पर उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित दंपती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 10 मार्च की है। झांसी जिले के टहरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने पति के साथ झांसी के गरौठा स्थित न्यायालय में एक मामले की तारीख पर गई थी। वहां उनके पति का पूर्व परिचित सिपाही देवेंद्र यादव मिला। बातचीत के दौरान पति ने सिपाही से उरई में किराये का मकान दिलाने की बात कही। सिपाही ने बताया कि उसका मकान खाली पड़ा है और वे वहां रह सकते हैं। महिला का आरोप है कि इसके बाद सिपाही देवेंद्र यादव अपनी कार से दंपती को उरई ले आया। वह उन्हें चुर्खी रोड स्थित बघौरा इलाके में अपने मकान पर ले गया। वहां पति बाहर के कमरे में बैठ गए, जबकि महिला अंदर के कमरे में सफाई करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सिपाही कमरे में आया और महिला को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसका पति अंदर पहुंचा, तो सिपाही ने दोनों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में महिला को चोटें भी आई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिपाही देवेंद्र यादव वर्तमान में झांसी जनपद के ककरबई थाना में तैनात है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित दंपती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपी सिपाही की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 9 दोषियों को 3 साल का कारावास:SC/ST कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में सुनाया फैसला
    Next Article
    गोंडा में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक गिरी:धुंध होने से वाहनों की रफ्तार धीमी, तापमान में गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment