Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक गिरी:धुंध होने से वाहनों की रफ्तार धीमी, तापमान में गिरावट

    16 hours ago

    1

    0

    गोंडा में शुक्रवार तड़के अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोंडा में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे से मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिले में सुबह से घना कोहरा और धुंध छाई हुई है, जिसके कारण विजिबिलिटी घटकर करीब 20 मीटर तक पहुंच गई है। कम दृश्यता के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट के सहारे धीरे-धीरे सफर कर रहे हैं। कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार काफी कम देखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। मौसम में आए इस बदलाव के कारण मार्च के महीने में भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोहरे का असर खास तौर पर दर्जी कुआं, तरबगंज और करनैलगंज क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रहा है। ये इलाके नदी और बड़े तालाबों के पास स्थित होने के कारण यहां धुंध ज्यादा घनी बनी हुई है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है, हालांकि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करें, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप:जालौन में मकान दिलाने के बहाने घर ले जाकर मारपीट
    Next Article
    बिजनौर में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर:डीएम बोले- कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment