Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। STF के ASP राजकुमार मिश्रा ने बताया, शुक्रवार की शाम 8:30 बजे आगरा पुलिस टीम के साथ मिलकर STF ने पवन गुर्जर को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। उससे सरेंडर करने को कहा गया तो वह फायरिंग करने लगा। पुलिस और बदमाश के बीच करीब 15-20 मिनट तक फायरिंग चली। इस दौरान बदमाश ने 15 राउंड फायरिंग की। STF ने खुद को बचाते हुए बदमाश को जवाब दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के सीने में गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हुए हैं। STF के एक इंस्पेक्टर केशव के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। वह बाल-बाल बचा। घायलों को भर्ती करवाया गया है। पवन (35) पुत्र संतराम गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव का रहने वाला था। सिपाही से लूटी हुई 9MM पिस्टल के साथ दूसरी मेड इन इटली पिस्टल भी बरामद की गई है। 4 तस्वीरें देखिए… रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर था पुलिस ने बताया- साल 2021 में हत्या के एक मामले में पवन पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उस दौरान उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पवन कुख्यात रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग का शूटर था। उसके खिलाफ हत्या के 4 मुकदमे, रंगदारी के 2 मुकदमे थे। कुल मिलाकर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पवन जेल में रहने के दौरान हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आया था। 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। बड़ी वारदात की फिराक में था पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। ADJ के PSO से लूटी थी पिस्टल STF नोएडा के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया- मुठभेड़ के दौरान मौके से एक 9MM पिस्टल बरामद हुई है, वो 2016 में थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी थी। मोनू धीमन उस समय एडीजे की पीएसओ ड्यूटी में तैनात थे। उसके संबंध में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज है। दिसंबर 2020 में चाचा की हत्या की थी पवन के पिता संतराम की मौत के बाद उसके चाचा जैनेंद्र और सुरेंद्र ने जमीन हड़प ली थी। जमीन वापस नहीं मिलने पर दिसंबर 2020 में उसने गाजियाबाद के सिरोली गांव में घुसकर जैनेंद्र की और चिरोड़ी गांव में सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने लोनी के सलाम होटल संचालक से 20 लाख मांगे। पवन ऊर्फ कल्लू का गांव में इतना खौफ था, जब भी कभी वह गांव आता था तो गांव में सन्नाटा पसर जाता था। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मोईद का बेटा बोला- योगी को गलत फीडबैक दिया गया:अब्बू बेगुनाह तो गैंगस्टर कैसे; अयोध्या गैंगरेप में कोर्ट ने बरी किया था “अब्बू को कोर्ट ने बरी कर दिया, लेकिन आज भी लोगों को यकीन दिलाना पड़ता है कि मेरे वालिद ने रेप नहीं किया। मेरे पिता बेगुनाह तो गैंगस्टर का केस कैसे चल रहा है। पहली एफआईआर में अब्बू का नाम नहीं था, बाद में उनका नाम जोड़ा गया। सीएम योगी को यहां के लोकल नेताओं ने गलत फीडबैक दिया। रेप के आरोप लगने के बाद अब्बू रोते रहते थे। इसके बाद बेकरी और कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर एक्शन हुआ। कॉम्प्लेक्स मेरा था भी नहीं।'' पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेक फेल होते ही मचा कोहराम! मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत
    Next Article
    मुरादाबाद में जज के पिता की गोली मारकर हत्या:नमाज पढ़ने घर से निकले थे, साले ने सिर में सटाकर फायरिंग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment