Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुप्रीम कोर्ट ने जहां कहा था, वहां दीप नहीं जला:मदुरै की पहाड़ी पर पिलयार मंडपम में दीपोत्सव; भाजपा नेताओं को जाने से रोका

    1 day ago

    1

    0

    तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम के मौके पर मंगलवार शाम पारंपरिक उचि पिलयार मंडपम में दीपक जलाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को पहाड़ी पर मौजूद प्राचीन पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर एक बार दीप जलाने के लिए इजाजत दी थी, लेकिन यहां दीप नहीं जलाया। यह स्तंभ सिकंदर बदुशा दरगाह के पास है। पहाड़ी के नीचे अरुलमिगु सुब्रमणिया स्वामी मंदिर है। दो समुदायों में तनाव की आशंका के बीच पहाड़ी और आसपास 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने आम लोगों के पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक लगाई थी। तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की दो फोटोज… भाजपा नेताओं को जाने नहीं दिया BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को मदुरै जाते समय हिरासत में लिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन को हाउस अरेस्ट किया गया। भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को भी पहाड़ी पर जाने नहीं दिया गया। हिंदू संगठन मुन्नानी के कई कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए। तीन दशक से चल रहा है विवाद तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर अरुलमिगु सुब्रमणिया स्वामी मंदिर और दरगाह पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद है। हिंदू संगठन दीपथून पर दीप जलाने की मांग करते रहे हैं। वहीं, दरगाह के पास होने के कारण कुछ मुस्लिम पक्ष इसका विरोध करते हैं। नवंबर 2025 में मद्रास हाईकोर्ट ने दीप जलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट की दूसरी पीठ ने दिसंबर 2025 में इस फैसले को पलट दिया। जनवरी 2026 में डिवीजन बेंच ने भी दीप जलाने के पक्ष में निर्देश दिए। इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस साल के लिए दीपथून पर दीप जलाने की एक बार की अनुमति दी। कोर्ट ने साफ किया कि यह आदेश भविष्य के लिए कोई मिसाल नहीं होगा और इससे पहाड़ी पर मालिकाना हक या परंपरागत अधिकारों का फैसला नहीं माना जाएगा। मदुरै जाने से रोकने के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को कोयंबटूर के पास अन्नूर में मदुरै जाते समय हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया। मुरुगन ने इसे अराजकता बताते हुए मद्रास हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को तिरुनेलवेली स्थित घर में रोक दिया गया। उनके आवास के बाहर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। पार्टी के मुताबिक, वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन की स्थिति देखने मदुरै जाना चाहते थे। हिंदू संगठन मुन्नानी के कई कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जगहों पर हिरासत में लिया गया। शिवगंगा और कराईकुडी में अग्नि पात्र और वेल लेकर मदुरै जा रहे लोगों को रोका गया। तिरुपुर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कादेश्वरा सुब्रमण्यम के घर के बाहर पुलिस तैनात रही, जबकि तिरुनेलवेली में तीन पदाधिकारी हिरासत में लिए गए। पहाड़ी पर धारा 163 लागू मदुरै में 23 नवंबर रात 9 बजे से 25 नवंबर सुबह 10 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई थी। इसके तहत भीड़ जुटाने, रैली, प्रदर्शन और जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई। पहाड़ी पर बिना अनुमति जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि, मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों, दरगाह और पहाड़ी पर मौजूद अन्य संस्थानों तक कानूनी पहुंच के लिए कुछ छूट दी गई। इन गतिविधियों ने पुलिस निगरानी रखी। ड्रोन उड़ाने पर भी रोक, 70 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए सुरक्षा के मद्देनजर 23 और 24 नवंबर को पहाड़ी और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई। प्रतिबंधित क्षेत्र में पहाड़ी का ऊपरी हिस्सा, गिरिवलम रास्ता, प्रवेश द्वार से 16 खंभों वाले मंडप तक का इलाका और पहाड़ी की तलहटी शामिल है। ड्रोन उड़ाने पर रोक, 70 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए मदुरै के पुलिस आयुक्त एस. राजेंद्रन ने 23 और 24 नवंबर को पहाड़ी और आसपास के इलाकों को अस्थायी रेड जोन घोषित किया है। यहां ड्रोन और अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) उड़ाने पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध ड्रोन नियम, 2016 के नियम 24 के तहत लगाया गया है। रेड जोन में पहाड़ी की चोटी, गिरिवलम रास्ता, प्रवेश द्वार से 16-पिलर मंडपम तक का मार्ग और गिरिवलम रास्ते से पहाड़ी की तलहटी के बीच का इलाका शामिल है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा के लिए 70 से ज्यादा CCTV और फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। बम निरोधक दस्ते भी संवेदनशील जगहों की जांच कर रहे हैं। पहाड़ी की चोटी, दरगाह, मंदिरों, सीढ़ियों और गिरिवलम रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। रेलवे ने चलाईं अतिरिक्त ट्रेनें कार्तिगई दीपम के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए। तिरुचिरापल्ली रेलवे डिवीजन के DRM बालक राम नेगी के मुताबिक, यात्रियों के लिए दो होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां टिकट और रिजर्वेशन की सुविधा के साथ पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई। रेलवे सोमवार को विल्लुपुरम की ओर से 14 और काटपाडी की ओर से 16 ट्रेनें चला रहा है। इस तरह कुल 30 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मंगलवार को 37 ट्रेनें चलाने की योजना है। भीड़ संभालने के लिए इस बार 8 कोच वाली EMU ट्रेन के बजाय 12 कोच वाली ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे सुरक्षा बल के 150 जवान तैनात किए गए हैं। राज्य पुलिस के भी करीब 150 जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। यात्रियों के लिए मेडिकल सुविधा, फर्स्ट एड और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा रामदेव के पाखंडी कहने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब:बोले- चार दिन पहले प्रशंसा, अब आलोचना, मैं हिंदू समाज को तोड़ना नहीं चाहता
    Next Article
    मॉस्को पढ़ने गया था, रूसी सेना में भर्ती हो गया:बेटे को वापस लाने के लिए पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार बोली- हमारा रोल लिमिटेड है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment