Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति को पद्मश्री सम्मान:राष्ट्रपति ने हाथों प्रो. वेम्पटि कुटुम्ब शास्त्री को मिला सम्मान, कुलपति ने दी बधाई

    1 hour ago

    1

    0

    संस्कृतविद्, शिक्षाविद् एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वेमपट्टी कुटुम्ब शास्त्री को भारत सरकार द्वारा “पद्मश्री 2026” सम्मान से अलंकृत किया गया है। प्रो. वेमपट्टी कुटुम्ब शास्त्री संस्कृत भाषा, साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण, संवर्धन तथा वैश्विक प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में दीर्घकाल से विशिष्ट योगदान देते रहे हैं। वे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति होने के साथ-साथ केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली तथा सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के भी पूर्व कुलपति रह चुके हैं। उनके विद्वत्तापूर्ण नेतृत्व एवं अकादमिक योगदान ने संस्कृत शिक्षा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्रदान की है। इस अवसर पर इस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने प्रो. वेमपट्टी कुटुम्ब शास्त्री को बधाई दी है। कहा कि यह सम्मान केवल एक विद्वान का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण संस्कृत जगत की साधना, परम्परा और ज्ञान-संस्कृति का सम्मान है। कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रो. वेमपट्टी कुटुम्ब शास्त्री जैसे मनीषियों का सम्मान नई पीढ़ी को संस्कृत अध्ययन एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रेरित करेगा तथा संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्मरणीय रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    64वीं पुलिस तैराकी, लखनऊ-मेरठ जोन ने जीते पदक:क्रॉस कंट्री में प्रयागराज का दबदबा, 11 जोन के 425 खिलाड़ी शामिल
    Next Article
    लखनऊ में शिया धर्म गुरुओं की बैठक:हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर पार्किंग और लजीज गली का विरोध, कमेटी गठित करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment