Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट- इंग्लैंड के 12 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट कटे:50% जुर्माना भी लगा; फुटबॉल वर्ल्डकप में 1700 रुपए की बीयर मिल रही

    1 day ago

    2

    0

    इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट में धीमी ओवर गति का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टीम के 12 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स काट दिए गए हैं। साथ ही खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना भी लगाया गया है। इंग्लैंड की टीम तय समय से 12 ओवर पीछे पाई गई। WTC नियमों के अनुसार हर ओवर की कमी पर एक अंक काटा जाता है। यानी इंग्लैंड ने उतने ही अंक गंवाए जितने एक टेस्ट जीतने पर मिलते हैं। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 253 रन से हराया। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और आखिरी मुकाबला 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। फिलहाल इंग्लैंड WTC पॉइंट्स टेबल में 38 अंकों और 26.39 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। फुटबॉल वर्ल्डकप में मियामी में 6400 रुपए की फ्रेंच फ्राइज अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जा रहे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान स्टेडियमों में खाने-पीने की ऊंची कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मियामी स्टेडियम में कैवियार से सजी टेटर टॉट्स की कीमत 75 डॉलर (करीब 6400 रुपए) रखी गई है। 5 पाउंड वजनी विशेष एम्पानाडा ((पेस्ट्री) 40 डॉलर (करीब 3400 रुपए) में बिक रही है। लॉस एंजिलिस में ट्विंकी चीजबर्गर 22 डॉलर में उपलब्ध है। सबसे ज्यादा शिकायत बीयर की कीमतों को लेकर आई है। टोरंटो में जर्मनी के फैन थॉमस शुलर ने बताया कि उन्होंने एक बीयर के लिए 24.25 कनाडाई डॉलर (करीब 17 अमेरिकी डॉलर) चुकाए। यह उनके देश की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है। यूरोप में जहां बीयर आमतौर पर 4 से 5 यूरो में मिल जाती है, वहीं वर्ल्ड कप स्टेडियमों में इसकी कीमत 20 डॉलर से अधिक तक पहुंच रही है। लॉरेन बेल और मुश्फिकुर रहीम बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ ICC ने मई 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को महिला और बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को पुरुष वर्ग का विजेता चुना गया है। बेल ने पहली बार यह अवॉर्ड जीता, जबकि मुश्फिकुर दूसरी बार सम्मानित हुए हैं। लॉरेन बेल ने मई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। इसके बाद न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ चार टी-20 मैचों में 8 विकेट हासिल किए। मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 253 रन बनाए। उन्होंने 63.25 की औसत से बल्लेबाजी की और सिलहट टेस्ट में 137 रन की पारी खेली। उनके प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की। मुश्फिकुर को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। बेल ने न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन और पाकिस्तान की गुल फिरोजा को पीछे छोड़कर पुरस्कार जीता। दूसरी ओर मुश्फिकुर ने अपने साथी तैजुल इस्लाम और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़कर यह सम्मान हासिल किया। बेल्जियम से ड्रॉ के बाद ईरान का शांति संदेश, दुनिया के सभी देशों के बीच दोस्ती बनी रहे FIFA वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम के खिलाफ ड्रॉ के बाद ईरान की टीम ने एक खास संदेश छोड़कर सबका ध्यान खींचा। टीम ने लॉस एंजिलिस स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में एक नोट छोड़ा, जिसमें दुनिया में शांति, सम्मान और दोस्ती की अपील की गई। ईरान फुटबॉल फेडरेशन (FFIRI) की ओर से जारी संदेश में लिखा गया, हजारों साल पुरानी फारसी सभ्यता से लेकर आज के ईरान तक हमारी भावना जीवित है। उन्होंने मेजबान शहर का धन्यवाद करते हुए लिखा, लॉस एंजिलिस की मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। उन सभी ईरानियों का भी आभार जिन्होंने इन 180 मिनटों के दौरान अपने दिल, आवाज और जुनून से टीम का समर्थन किया। पोलार्ड के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क के पहले मैच के दौरान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने गेल के 14,562 रन को पीछे छोड़ते हुए 14,582 रन पूरे किए। क्रिस गेल 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से लगातार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 4,463 दिनों तक यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा। सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज तारेमी ने फ्री-किक पर गोल दागा, ऑफसाइड के कारण रद्द हुआ FIFA वर्ल्ड कप में बेल्जियम के खिलाफ ईरान को 25वें मिनट में स्ट्राइकर मेहदी तारेमी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। लेकिन VAR जांच के बाद रेफरी ने गोल रद्द कर दिया। ईरान को करीब 35 गज दूर फ्री-किक मिली थी। कप्तान एहसान हजशफी ने सीधे शॉट लेने के बजाय गेंद तारेमी को पास की। तारेमी ने गेंद को कंट्रोल कर घुमते हुए जोरदार शॉट लगाया, जो बेल्जियम के गोलकीपर थिबाउट कर्टोइस को छकाते हुए नेट में चला गया। गोल के बाद ईरानी खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया, लेकिन VAR जांच में पाया गया कि पास मिलने के समय तारेमी बेल्जियम के एलेक्सिस सैलेमेकर्स से थोड़ा आगे थे। इसी वजह से उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया और गोल रद्द कर दिया गया। बच्चे के जन्म के लिए वर्ल्ड कप छोड़ने पर विवाद बेल्जियम के विंगर जेरेमी डोकू के पहले बच्चे के जन्म के समय मौजूद रहने के लिए 2026 वर्ल्ड कप से हटने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया। ल'इक्विप टीवी चैनल की जर्नलिस्ट फ्रांस पियरॉन ने उनके फैसले की आलोचना की, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। पियरॉन ने कहा था कि वर्ल्ड कप खेलना एक दुर्लभ मौका होता है और सैकड़ों खिलाड़ी इसकी जगह लेना चाहेंगे। उन्होंने बच्चे के जन्म के समय पिता की मौजूदगी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां पिता का कोई खास काम नहीं होता और वह सिर्फ एक एक्स्ट्रा की तरह होता है। प्रेग्नेंसी के बाद महिला खिलाड़ियों की वापसी आसान होगी ICC ने महिला क्रिकेटरों के लिए रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत सदस्य बोर्डों को खिलाड़ियों की प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म और क्रिकेट में वापसी के दौरान मेडिकल, ट्रेनिंग, चाइल्डकेयर और यात्रा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की सिफारिश की गई है। नई गाइडलाइन में ‘रेडी, रिव्यू, रिस्टोर, रिकंडीशन, रिटर्न और रिफाइन’ मॉडल शामिल है। ICC ने हर खिलाड़ी के लिए एक केस मैनेजर नियुक्त करने, मेडिकल टीम की निगरानी और खिलाड़ी की जरूरतों के मुताबिक वापसी की योजना बनाने पर जोर दिया है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की डॉक्टर फिलिपा इंगे ने कहा कि मां बनना किसी खिलाड़ी के करियर का अंत नहीं है। वहीं वेस्टइंडीज की स्पिनर फ्लेचर ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को परिवार और क्रिकेट दोनों को साथ लेकर चलने का मौका मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजू बोले- धोनी क्रिकेट के फेडरर, कोहली अल्काराज जैसे:महिला टीम का वर्ल्डकप जीतना इंस्पायरिंग था, ऑस्ट्रेलिया से खेलने का अब डर नहीं
    Next Article
    कल हॉकी में भारत-पाकिस्तान मैच:FIH प्रो लीग में मुकाबला, पिछली भिड़ंत 2024 में हुई; अभी भारत 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment