Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट- नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई:दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर भाला फेंका, भारतीय महिला टीम नेशंस कप हॉकी के फाइनल में

    9 hours ago

    1

    0

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशंस कप के सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत रही। भारत की ओर से नवनीत कौर (6वां, 13वां मिनट) और दीपिका (14वां, 18वां मिनट) ने दो-दो गोल किए। वहीं नेहा (32वां मिनट) और रुतुजा दादासो पिसाल (39वां मिनट) ने एक-एक गोल दागा। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और छठे मिनट में नवनीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान सलीमा टेटे के शानदार मूव पर नवनीत ने दूसरा गोल किया। दीपिका ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। दूसरे हाफ में नेहा और रुतुजा ने भी गोल कर स्कोर 6-0 तक पहुंचा दिया। दीपिका के छह गोल हो गए हैं और वह टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर बन गई हैं। कप्तान सलीमा टेटे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चिली ने अंतिम क्वार्टर में कुछ अवसर बनाए, लेकिन गोलकीपर सविता ने बेहतरीन बचाव करते हुए क्लीन शीट कायम रखी। भारत अब फाइनल में अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें… ----------------------------------------------- नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बैक इंजरी से वापसी के बाद सीजन के पहले इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया। कतर में आयोजित दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। हालांकि वे पोडियम फिनिश से चूक गए, लेकिन 82.61 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार कर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ली। नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.77 मीटर और तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का थ्रो किया। श्रीलंका के रमेश थारंगा पाथिरागे ने चौथे राउंड में 88.68 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स(86.38 मीटर) दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (85.99 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। पाथिरागे के खिलाफ नीरज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 1-2 हो गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतियोगिता नीरज के लिए मैच प्रैक्टिस और फॉर्म हासिल करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। बैडमिंटन- मकाऊ ओपन से भारत की चुनौती खत्म, सेमीफाइनल में हारीं अस्मिता मकाऊ ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारत की अस्मिता चालिहा को साउथ कोरिया की पार्क गा युन ने 38 मिनट में सीधे गेम में 21-17, 21-9 से हरा दिया। वर्ल्ड नंबर-63 अश्मिता ने पहले गेम में 15-11 की बढ़त बना ली थी, लेकिन पार्क ने शानदार वापसी करते हुए लगातार अंक जुटाए और गेम 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में पार्क पूरी तरह हावी रहीं और अस्मिता को 21-9 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अस्मिता टूर्नामेंट में भारत की आखिरी उम्मीद थीं। इससे पहले आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में चीन की हान कियान शी से हारकर बाहर हो गई थीं। अस्मिता की हार के साथ ही मकाऊ ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। ---------------------------------------------------- न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, अमीलिया का दोहरा प्रदर्शन साउथम्प्टन। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें बरकरार रखते हुए आयरलैंड को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया। शुरुआती दो मैच हार चुकी न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम चौथे ओवर तक 10 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान मेली केर ने 30 रन बनाकर पारी को संभाला। ब्रुक हॉलिडे और इजी शार्प ने उपयोगी साझेदारी की, जबकि अनुभवी सूजी बेट्स ने 12 गेंदों में 19 रन की तेज पारी खेली। बेट्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 140/6 तक पहुंचाया। जवाब में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस (58) और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (59) ने चौथे विकेट के लिए 110 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि 18वें और 19वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों के आउट होने से मैच का रुख बदल गया। आयरलैंड को अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी, लेकिन सूजी बेट्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन दिए। आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 136/4 ही बना सकी और उसे लगातार 20वीं विश्व कप हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं, जबकि आयरलैंड अब भी अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत का इंतजार कर रहा है। -----------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; गलार्जा के रिकॉर्ड गोल से पैराग्वे की जीता, तुर्की बाहर
    Next Article
    ओवल टेस्ट-न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त बनाई:हेनरी निकोल्स का कमबैक शतक, रचिन के साथ 161 रन की पार्टनरशिप

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment