Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट:मोरक्को फुटबॉलर हकीमी पर रेप केस चलेगा; श्रेयंका की जगह प्रेमा को विमेंस वर्ल्डकप में मौका

    17 hours ago

    1

    0

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच मोरक्को के स्टार फुटबॉलर अचरफ हकीमी पर रेप केस चलेगा। फ्रांस की एक अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि हकीमी के खिलाफ रेप मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में होगी। पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और मोरक्को के डिफेंडर हकीमी ने फरवरी में जांच जज के फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन अदालत ने उनकी अपील खारिज कर दी। 27 साल के हकीमी पर मार्च 2023 में एक 24 साल की महिला ने पेरिस के उपनगर स्थित उनके घर पर रेप करने का आरोप लगाया था। हकीमी लगातार इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। मामले में अभी ट्रायल की तारीख तय नहीं हुई है। अदालती फैसले के बाद हकीमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि वह प्रसिद्ध खिलाड़ी नहीं होते तो यह मामला कभी अदालत तक नहीं पहुंचता। उन्होंने लिखा, मैं कई साल तक चुप रहा क्योंकि मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा था। अब मैं ट्रायल का इंतजार कर रहा हूं ताकि अपनी बात खुलकर रख सकूं। श्रीकांत बोले- सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट को नई पहचान दिला सकते हैं पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह अपनी प्रतिभा के अनुरूप टेस्ट क्रिकेट में भी सफल होते हैं, तो इस फॉर्मेट की लोकप्रियता बढ़ा सकते हैं। श्रीकांत ने कहा कि वैभव में रन बनाने और गेंदबाजों पर हावी होने की जबरदस्त भूख है। वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ लंबी पारी खेलने की क्षमता भी रखते हैं। उन्होंने फैंस और विशेषज्ञों से अपील की कि वैभव पर बेवजह दबाव न बनाएं और उन्हें स्वाभाविक खेल खेलने दें। हालिया इंडिया-ए दौरे पर साधारण प्रदर्शन के बावजूद श्रीकांत ने कहा कि किसी खिलाड़ी को एक सीरीज के आधार पर नहीं आंकना चाहिए। उनके मुताबिक, वैभव अभी बेहद युवा हैं और उन्हें समय देने की जरूरत है। सचिन तेंदुलकर से तुलना पर श्रीकांत ने कहा कि सचिन क्रिकेट के भगवान हैं और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में वैभव को 'सन ऑफ गॉड' बताया। साथ ही कहा कि वैभव भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं और उन्हें सीनियर टीम के माहौल में लगातार मौके मिलने चाहिए। स्पोर्ट्स की अन्य बड़ी खबरें भी पढ़िए… चोटिल श्रेयांका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, प्रेमा रावत को मौका विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उनके टखने में चोट लगी थी। इसके बाद ICC की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने उनके रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है। अब लेग स्पिनर प्रेमा रावत बाकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। प्रेमा रावत ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 5 मैच में 8 विकेट लिए। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया-ए की संयुक्त रूप से सबसे सफल गेंदबाज रहीं। 3 मैच में 7 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। लॉर्ड्स पर भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ जुलाई में लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तानी नैट साइवर-ब्रंट करेंगी, जो लॉर्ड्स में महिला टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बनेंगी। पूर्व कप्तान हीथर नाइट अपने करियर का 15वां टेस्ट मैच खेलेंगी। वहीं युवा खिलाड़ियों एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टिन-कोलमैन और मैडी विलियर्स को टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजी विभाग में लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर और इसी वोंग शामिल हैं, जबकि स्पिन की जिम्मेदारी सोफी एसलस्टोन संभालेंगी। विकेटकीपर के तौर पर एमी जोन्स और एली थ्रेलकेल्ड को टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बुशियर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टिन-कोलमैन, सोफी एसलस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स और इसी वोंग। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की दूसरी जीत लीड्स में खेले गए विमेंस T20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 7 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की टीम एक समय 15वें ओवर में 85/5 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन स्टेफनी टेलर ने सिर्फ 19 गेंदों में नाबाद 47 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 153/6 के स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम डार्सी कार्टर के शानदार अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान हैली मैथ्यूज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, आलिया एलेन ने 19वें ओवर में 3 अहम विकेट झटककर स्कॉटलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और वेस्टइंडीज को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ब्राजील के नेमार दूसरा मैच भी नहीं खेलेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार दाहिनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बताया कि नेमार हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जाएंगे। 34 साल नेमार न्यू जर्सी में रहकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। वह टीम होटल की सुविधाओं में उपचार और फिटनेस पर काम करेंगे। ताकि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। नेमार अभी तक पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए हैं। ब्राजीलियाई स्टार नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। चोट की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को उनके मेडिकल परीक्षण भी किए गए थे। ब्राजील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से की थी। उस मुकाबले में भी नेमार उपलब्ध नहीं थे। अब टीम ग्रुप-सी में अपना दूसरा मैच हैती के खिलाफ खेलेगी। पिछला IPL सबसे ज्यादा देखा गया, फाइनल सबसे ज्यादा देखा गया मुंबई | IPL का 19वां सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। इसकी कुल रीच 120 करोड़ के आंकड़े को पार गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला स्क्रीन पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। इस अकेले खिताबी मुकाबले ने टीवी और डिजिटल को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड रीच हासिल की। इस साल दर्शकों के मैच देखने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया और डिजिटल स्क्रीन्स पर ग्रोथ दर्ज की गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 8% की सालाना बढ़त के साथ 25 अरब के पार पहुंच गए। डिजिटल माध्यमों पर क्षेत्रीय भाषाओं के वॉच-टाइम शेयर में 33% का भारी उछाल देखा गया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, कंपनी की रणनीति खेल के दिग्गजों को एक साथ लाकर दर्शकों को मैच का एक अनोखा और इनसाइड अनुभव देने की थी। इस रणनीति के तहत भोजपुरी और हरियाणवी भाषाओं के फीड में असाधारण वृद्धि देखी गई। आखिरी 4 मिनट में 2 गोल खाकर हारी भारतीय हॉकी टीम रॉटरडैम | FIH प्रो लीग मुकाबले में भारत पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक समय जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम चार मिनट में दो गोल खाकर मुकाबला गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत बढ़त बनाए रखने में सफल दिख रहा था, लेकिन जर्मनी ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में जस्टस वाइगैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले याकॉब ब्रिला ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। मैच में भारत को तीन और जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम अपने मौके भुनाने और बढ़त बचाने में नाकाम रही। एक दिन पहले भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीसंत बोले- इंडिया को कोच नहीं, धोनी जैसा मेंटर चाहिए:गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाए, कहा- उनका तरीका गलत
    Next Article
    अमेरिका के 11 शहरों की कहानी कहता फीफा वर्ल्ड कप:फुटबॉल का अनूठा रंग; कहीं लैटिन कार्निवल तो कहीं मैक्सिकन फुटबॉल का कल्चर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment