Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट:श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है

    1 day ago

    1

    0

    श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार तक हो सकता है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी वर्चुअल मीटिंग में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम चुनेगी। सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप 2025-27 का हिस्सा है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इसके लिए टीम कोलंबो में 4-दिवसीय वार्म-अप मैच भी खेलेगी। हरारे के इंडिया हाउस में भारतीय टीम का स्वागत, उच्चायुक्त ने दिया रात्रिभोज जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टी20 टीम के सम्मान में जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत ब्रह्मा कुमार ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में स्वागत समारोह आयोजित किया। दूसरे टी-20 से एक दिन पहले हुए इस कार्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हुए। राजदूत ब्रह्मा कुमार ने श्रेयस अय्यर और वीवीएस लक्ष्मण को पारंपरिक शॉल पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने राजदूत के परिवार और भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात की। बीसीसीआई ने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे हरारे की यादगार शाम बताया। भारत फिलहाल तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 50 और ईशान किशन ने 35 रन बनाए। अब शनिवार को दूसरा टी20 जीतकर भारत के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है। अनाहत वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश के फाइनल में कनाडा के ओंटारियो में चल रही वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारत की 16 साल की अनाहत सिंह फाइनल में पहुंच गई हैं। वह 2005 में जोशना चिनप्पा के बाद फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय हैं। टॉप सीडेड अनाहत ने सेमीफाइनल में मिस्र की तीसरी/चौथी वरीय बार्ब समेह को 3-1 (11-3, 8-11, 11-4, 11-6) से हराया। अब फाइनल में उनका सामना मिस्र की दूसरी वरीय रुकैया सालेम से होगा। जीत मिलने पर अनाहत इस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। मैच के बाद अनाहत ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, लेकिन काम अभी बाकी है। पहली बार फाइनल में पहुंचने से मेरे माता-पिता और कोच भी खुश हैं।' पिछले साल उन्होंने इस टूर्नामेंट में ब्रान्ज मेडल जीता था। एशियाई हॉकी5एस में पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को हराया ओमान के मस्कट में चल रही एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने पहले मेजबान ओमान को 10-1 और फिर पाकिस्तान को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में उसकी फिर पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने हाफ टाइम तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। कप्तान केतन कुशवाहा ने दो गोल किए, जबकि रोमित पाल, करन गौतम, प्रहलाद राजभर, शाहरुख अली और राहुल यादव ने एक-एक गोल दागा। ओमान के खिलाफ केतन ने चार गोल किए। महिला टीम ने चीन से 3-6 की हार के बाद शानदार वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को 10-0 से हरा दिया। नौशीन नाज़ ने हैट्रिक लगाई, जबकि संदीप कुमारी ने दो गोल किए। भारत अब शनिवार को सेमीफाइनल में कजाकिस्तान से खेलेगा। यह टूर्नामेंट पहली बार होने वाले एफआईएच यूथ हॉकी5एस वर्ल्ड कप का एशियाई क्वालिफायर भी है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। पैरा साइक्लिस्ट लीशा दास का बड़ा फैसला: कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं पहनेंगी आधिकारिक जर्सी ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत की माइनर पैरा साइक्लिस्ट लीशा दास और खेल अधिकारियों के बीच विवाद गहरा गया है। लीशा ने साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) को पत्र लिखकर आधिकारिक जर्सी पहनने, उनके होटल में रुकने और ट्रैवल सुविधाओं का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने फेडरेशन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाद की 5 वजह
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रिनिडाड टेस्ट में वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत:वेस्टइंडीज ने पहले दिन 3 विकेट पर 194 रन बनाए; कावेम हॉज 83 रन बनाकर नाबाद
    Next Article
    मीराबाई चानू पर सभी की नजरें, जादुमणि का होगा पाकिस्तानी बॉक्सर से सामना; CWG 2026 के चौथे दिन भारत का रहेगा यह शेड्यूल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment