Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपत्ति हड़पने के लिए मंदबुद्धि को दिया जहर, मौत:गोरखपुर में एक आरोपी गिफ्तार, जीजा सहित अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की संपत्ति हड़पने की साजिश में रिश्तेदारों ने जहर देकर हत्या कर दी थी। इस मामले चिलुआताल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान महराजगंज के पनियरा के रहने वाले अजित उर्फ मावेन्द्र के रूप में हुई है। वह रिश्ते में मृतक के जीजा का भतीजा लगता है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर 30 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2024 में चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ जीतन की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की मां दुलारी देवी (70) ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मानसिक रूप से कमजोर था, जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया। 25 सितंबर 2024 की शाम आरोपियों ने जितेंद्र को बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाया गया। मां से बोला- बच नहीं पाऊंगा लगभग चार दिनों तक इलाज चला। इसी दौरान 29 सितंबर को उसकी हालत बिगड़ गई। मां के अनुसार मौत से ठीक पहले जब वह बेटे के पास पहुंचीं, तो उसने बताया कि उसे कुछ पिलाया गया है और वह बच नहीं पाएगा। खून की उल्टियां करते दी जान थोड़ी ही देर में खून की उल्टियां करते हुए उसकी मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। जिसके बाद पीड़िता ने थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चिलुआताल थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एक आरोपी गिरफ्तार इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी अजीत उर्फ मावेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान महराजगंज के पनियरा हेम छापर टोला पोखरहवा निवासी अजित उर्फ मावेन्द्र के रूप में हुई है। अन्य की तलाश जारी थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि महुआतर गांव निवासी दुलारी देवी (70) ने आरोप लगाया था कि उनके परिवार की संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके दामाद नरेंद्र कुमार, दामाद के भतीजे अजीत उर्फ मावेन्द्र, अजीत की मां राजपति देवी और भाई प्रदीप कुमार ने साजिश रची। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही नामजद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बंदरों ने बच्ची को नोंचा, रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 5 गिरफ्तार
    Next Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू होगी:गोरखपुर में बायोमेट्रिक और ई-केवाईसी के साथ मिलेगी एंट्री, बनाए गए 24 केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment