Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बंदरों ने बच्ची को नोंचा, रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 5 गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… गुरुकुल में 11 साल के बच्चे दिव्यांश की हत्या के आरोपी महंत और उसकी गर्लफ्रेंड को महाराजपुर थाना पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा। आरोपियों ने कबूला है कि दिव्यांश गुरुकुल की परंपरा के मुताबिक ढल नहीं पा रहा था, दिनभर शैतानी करता था। मुझे चिढ़ होने लगी थी। तंग आकर मैंने उसे नंगे पांव घंटों धूप में खड़ा रखा। रातभर थप्पड़, चप्पल, लात-घूसों से पिटाई की। दीवार से सिर टकरा गया। फिर उसका मुंह दबाया और उसने दम तोड़ दिया। बिल्हौर के भीटी हवेली गांव में बंदरों ने 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर से बाल और खाल का हिस्सा उखड़ गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1. शैतानी करता था, इसलिए गुरुकुल में पीट-पीटकर मार डाला: लखनऊ में 6 दिन पहले एडमिशन हुआ था; पढ़िए आरोपी का कबूलनामा 'दिव्यांश गुरुकुल की परंपरा के मुताबिक ढल नहीं पा रहा था, दिनभर शैतानी करता था। 3-4 दिनों से उसकी शैतानियां बढ़ गई थीं। मुझे चिढ़ होने लगी थी। तंग आकर मैंने उसे नंगे पांव घंटों धूप में खड़ा रखा। रातभर थप्पड़, चप्पल, लात-घूसों से पिटाई की। कपड़े उतरवाकर पीठ पर डंडे मारे। उसकी पीठ पर लात मार दी, जिससे वह दूर जाकर गिरा। दीवार से सिर टकरा गया। फिर उसका मुंह दबाया, कई घूसें उसकी पीठ पर जड़ दिए। वह बेसुध हो गया। देखा तो दिव्यांश मर चुका था। फिर कार से शव कानपुर में महाराजपुर के गौरिया गांव स्थित उसके घर के बाहर छोड़कर भाग आया।' ये कबूलनामा है लखनऊ के रामानुज भागवत वेद विद्या पीठ के संचालक और महंत सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया का। पढ़ें पूरी खबर... 2. सुबह से तपा रही धूप, आज और कल चलेगी लू: शहर में तापमान 41 डिग्री पार, रात में भी राहत नहीं कानपुर शहर में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। तेज धूप और तपिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सूरज की गर्मी सुबह सात बजे से ही तपा रही है। दिन में सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने आमजन को खासा परेशान किया। आईएमडी आज और कल लू चलने का अलर्ट जारी किया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेदर स्टेशन के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चकेरी क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखे। पढ़ें पूरी खबर... 3. लेक्चरर की पत्नी की हत्या में नौकरानी पर शक: कानपुर पुलिस ने 6 को उठाया, बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवरात कानपुर में लेक्चरर की पत्नी का मर्डर-लूटकांड में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस की जांच नौकरानी के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस ने नौकरानी ऊषा और उसकी भांजी समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ कर रही है। डीसीपी वेस्ट का दावा है कि जल्द ही मर्डर केस का खुलासा करेंगे। पुलिस नौकरानी और उसके परिवार के संदिग्धों की लोकेशन, कॉल डिटेल समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है। तस्दीक होते ही मर्डर और लूटकांड का खुलासा करेगी। इसके साथ ही शुक्रवार को मृतक निर्मला सिंह का पोस्टमॉर्टम किया गया। देर रात निर्मला का बेटा प्रसून, बेटी पूजा, प्राची और दामाद शिवम कानपुर पहुंचे। दामाद शिवम ने नौकरानी पर शक जताते हुए कहा कि उसे घर की पूरी जानकारी थी। पढ़ें पूरी खबर... 4. मई से सेंट्रल-नौबस्ता रूट पर शुरू होगी मेट्रो: लाखों की आबादी को जाम से मिलेगी राहत, 90% काम पूरा, ट्रायल रन जारी कानपुर शहर की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक और घंटो की बर्बादी से जूझ रहे कानपुरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। शहर की लाइफलाइन कानपुर मेट्रो अब विस्तार के उस मुकाम पर है, जिसका इंतज़ार दक्षिण कानपुर की लाखों की आबादी कर रही थी। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो की पटरी तैयार है, पिलर खड़े हो चुके हैं। स्टेशन ने भी आकार ले लिया है, करीब 90% से ज्यादा इस रूट पर काम पूरा हो गया है, और अब इस रूट पर ट्रेन के दौड़ने की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। मई 2026 से जब यह रूट आम यात्रियों के लिए खुलेगा, तो दक्षिण और शहर के बीच की दूरी सिमटकर चंद मिनटों में रह जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर... 5. कानपुर से लापता दो बहनें रायपुर में मिलीं: वीडियो देखकर बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए घर से निकलीं कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र से लापता हुईं दो सगी बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया। 13 और 15 साल की इन किशोरियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की सक्रियता की सराहना की। दोनों बहनें 20 अप्रैल को बिना बताए घर से निकल गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने अरौल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइल व ईमेल आईडी की लोकेशन खंगालनी शुरू की। पढ़ें पूरी खबर... 6. रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 5 गिरफ्तार: 13 दिनों तक बंधक बनाया, 57 लाख हड़पे; CISF जवान मास्टर माइंड कानपुर में रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) भैरव पाण्डेय को डिजिटल अरेस्ट में रखकर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर ठगों ने भैरव पाण्डेय को करीब 13 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान ठगों ने पुलवामा हमले में आतंकी कनेक्शन होने का बताया और 3 बार में 57 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। पढ़िए पूरी खबर… 7. बंदरों ने 4 साल की बच्ची को नोंचा: सिर की खाल तक उखड़ी, छत पर खेलते समय हमला किया; अस्पताल में भर्ती कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के भीटी हवेली गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक ने एक मासूम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार दोपहर अरौल थाना क्षेत्र में छत पर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची पर बंदर ने हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर से बाल और खाल का हिस्सा उखड़ गया। घटना के समय बच्ची के दादा रमेश चंद्र छत पर ही मौजूद थे, लेकिन अचानक बंदरों के झुंड के बीच एक बंदर ने बच्ची के बाल पकड़ लिए और खींचने लगा। बच्ची की चीख सुनकर दादा उसे बचाने दौड़े और दोनों ओर से खींचतान होने लगी। इस खींचतान में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान हालत में गिर पड़ी, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सर्जरी की जरूरत बताई है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वे आए दिन हमला कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर... 8. 92 सिटी बसों में 55% यात्री सफर कर रहे: कानपुर में 32 पैसेंजर वेटिंग एरिया बनाए जा रहे कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (KCTSL) के यात्री प्रतीक्षालयों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में नगर निगम को एक-दो दिन में अभियान चलाकर प्रतीक्षालयों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि शहर में वर्तमान में 22 यात्री प्रतीक्षालय संचालित हैं, जबकि 32 नए वेटिंग एरिया पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों की समीक्षा में सामने आया कि 22 सीटर 92 बसों में फिलहाल करीब 55 प्रतिशत यात्री सफर कर रहे हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पहले बसों का संचालन घाटमपुर, जहानाबाद और बिंदकी तक होता था, लेकिन अभी इन्हें शहर तक सीमित कर दिया गया है। मंडलायुक्त ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नए रूट तय करने और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बस सेवा अधिक उपयोगी और लाभकारी बन सके। पढ़ें पूरी खबर… 9. ऑटो में सवारी बैठाकर चोरी करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट: कानपुर में बैंककर्मी के 11 हजार रुपए निकाले, ऑटो, कैश और मोबाइल बरामद कानपुर में ऑटो में सवारी बिठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का फीलखाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो ऑटो चालकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 8 अप्रैल को एलआईसी की किस्त जमा करने सैफई से आए बैंककर्मी के 11 हजार रुपए पार कर दिए थे। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल को इटावा के सैफई निवासी अनकेश कुमार, जो नार्दन रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं, मॉल रोड स्थित एलआईसी ऑफिस में 11 हजार रुपए की किस्त जमा करने आए थे। शाम करीब 5 बजे वह घंटाघर चौराहे से मॉल रोड जाने के लिए एक ऑटो में ड्राइवर के बगल में बैठ गए। ऑटो में पीछे दो और आगे एक अन्य युवक पहले से बैठा हुआ था। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर में सड़क हादसों में 3 की मौत: स्कूली छात्रों की बाइक से बुजुर्ग की जान गई, ओवरटेक करने में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अर्मापुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार तीन स्कूली छात्रों ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र का भी पैर टूट गया। दूसरी घटना रेलबाजार इलाके की है, जहां स्कूटी सवार युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। वहीं तीसरी घटना शाम करीब 6 बजे लौटते समय सेन के पास ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ से आतंकी कनेक्शन वाले तुषार चौहान की कहानी:माता पिता बोले- बेटे की जान को खतरा, ATS का दावा उनके पास पुख्ता साक्ष्य
    Next Article
    संपत्ति हड़पने के लिए मंदबुद्धि को दिया जहर, मौत:गोरखपुर में एक आरोपी गिफ्तार, जीजा सहित अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment