Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

    3 hours ago

    1

    0

    सारा अली खान के दोस्त रहे ओरी ने सारा और उनकी मां अमृता सिंह के साथ अपने 10 साल पुराने रिश्ते के टूटने की वजह बताई है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में ओरी ने कहा 2021 में अमृता सिंह ने उन्हें बहुत बुरा-भला कहा और गालियां दीं। वहीं, गोवा में एक बड़े कानूनी मामले के दौरान उन्होंने सारा का साथ दिया था, लेकिन जब ओरी को खुद मदद की जरूरत पड़ी तो सारा ने एक फोन तक नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने दोनों को अनफॉलो किया। मुश्किल वक्त में साथ न देने पर तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता बातचीत के दौरान ओरी ने बताया कि सारा उनकी बचपन की दोस्त जैसी थीं और दोनों कॉलेज के दिनों से करीब 10 सालों तक पक्के दोस्त रहे। ओरी ने कहा कि जब सारा गोवा में एक बड़े कानूनी मामले में फंसी थीं और उनकी जिंदगी बिखर रही थी, तब लोगों की मनाही के बावजूद वे सारा, उनकी मां और भाई के साथ खड़े रहे। लेकिन जब ओरी की जिंदगी में मुश्किल समय आया और उन्हें सारा के साथ की जरूरत थी, तब उन्होंने एक बार भी हाल जानने के लिए फोन नहीं किया। '2021 में अमृता सिंह ने दी थीं गालियां' ओरी ने बताया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और बहुत गालियां दीं। इससे पहले एक इंटरव्यू में भी ओरी ने इस बात का जिक्र किया था कि साल 2021 में अमृता सिंह के दिए सदमे ने उन्हें काफी दुखी कर दिया था। ओरी के अनुसार, वह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल और डार्क फेज था, जिसने उन्हें भावनात्मक रूप से पूरी तरह बदल दिया। हालांकि, इस घटना के बाद वे इतने मजबूत हो गए कि अब सोशल मीडिया की नफरत का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। 'मैं बदला लेने की योजना खुद बनाता हूं' ओरी ने अपने स्वभाव के बारे में कहा कि वे उन लोगों को आसानी से माफ नहीं करते जो उन्हें दुख पहुंचाते हैं और मन में सालों तक कड़वाहट रखते हैं। ओरी ने कहा कि वे कर्मा के भरोसे बैठने के बजाय खुद बदला लेने की योजना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही बदला लेने में सालों लग जाएं, लेकिन वे अपने दुश्मनों को दुख पहुंचाकर हिसाब जरूर बराबर करते हैं। सारा और इब्राहिम ने भी किया था अनफॉलो दोनों के बीच विवाद जनवरी 2026 में तब और बढ़ गया जब ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें 'तीन सबसे खराब नाम' के तहत सारा, अमृता और पलक लिखा दिखाई दिया था। विवाद बढ़ने पर ओरी ने रील डिलीट कर दी थी, लेकिन इसके बाद सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ओरी को अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा ओरी ने एक पॉडकास्ट में इब्राहिम को 'बेशर्म' भी कहा था। ओरी ने यह भी दावा किया था कि एक पार्टी में सारा ने एक लड़की को कुर्सी से धक्का दे दिया था, जिसकी जिम्मेदारी ओरी ने खुद पर ली थी। कॉलेज से शुरू हुई थी दोस्ती ओरी और सारा की दोस्ती कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। बीच में दूरियां आने के बाद लॉकडाउन में दोनों फिर करीब आए थे। बाद में ओरी यूके चले गए और सारा बॉलीवुड में सक्रिय हो गईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ओरी को हाल ही में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया था, जहां वे दूसरे रनर-अप रहे थे। वहीं सारा अली खान हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आई थीं। ओरी के इन आरोपों पर फिलहाल सारा या अमृता सिंह की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बर्क बोले- सपा की होगी पूर्ण बहुमत से वापसी:दिशा बैठक में गुलाब देवी ने 2027 में भाजपा की जीत का दावा किया
    Next Article
    जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment