Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर में चोट से हुई थी कार सवारों की मौत:सड़क से ढाबा तक घिसट का पहुंच गई थी गाड़ी, डीसीएम में लोड थे रोल

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में इटावा बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। डीसीएम और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 15 फीट तक घिसटती हुई एक बंद ढाबे की झोपड़ी तक जा पहुंची थी, वहीं डीसीएम भी पलट गई थी। कार सवार दोनों मृतको का रात को ही पोस्टमार्टम किया गया था। जहां सिर में चोट लगने से मौत होना बताया गया। जबकि डीसीएम सवार एक बालक का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। कादरी गेट थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हुए इस हादसे में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने एक बालक सहित दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया था। कार सवार मृतक मोहित, अजय राठौर के शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम किया गया था डीसीएम सवार मृतक विराट के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। विराट के भाई सिद्धार्थ की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कार सवार दो घायलों की भी हालत गम्भीर है। बच्चे जिद कर आए थे पिता के साथ दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में रोल लदे हुए थे। पुलिस ने रात को ही क्रेन की मदद से डीसीएम और कार को घटनास्थल से हटा दिया था, लेकिन रोल सोमवार को भी वहीं पड़े थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद डीसीएम चालक देवेंद्र शाक्य के रिश्तेदारों ने बताया कि देवेंद्र काफी समय से डीसीएम चलाते हैं और बाहर रहते हैं। वह डीसीएम लेकर दूसरे प्रदेश जा रहे थे। रविवार शाम को घर पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ही निकलना है। उनके दोनों बेटों विराट और सिद्धार्थ ने जिद की तो वह उन्हें भी साथ ले आए थे। वह डीसीएम में डीजल डलवाने आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर कलेक्ट्रेट बार चुनाव संपन्न, शशिकांत अध्यक्ष बने:सुशील दूबे महासचिव, कृष्ण मुरारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
    Next Article
    Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू में दिखा भारत का गलत नक्शा, तो एक्ट्रेस के रिएक्शन पर भड़के लोग, सुनाई खरी-खोटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment