Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरभ हत्याकांड में 27 मार्च को अंतिम गवाही:नीले ड्रम केस में 18 गवाहों के बयान पूरे, अप्रैल तक फैसला सुना सकती है कोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में 27 मार्च 2026 को अंतिम गवाही होगी। केस में पिछले 8 महीनों में 18 गवाहों के बयान कोर्ट में हो चुके हैं। अब सिर्फ 2 गवाहों की गवाही होना बाकी है। केस लड़ रहे वकीलों के अनुसार अंतिम गवाही की तारीख 27 मार्च लगाई है। इस दिन 2 गवाहों को बुलाया गया है। दोनों की गवाही होते ही केस अंतिम मोड़ पर होगा। संभावना है कि अप्रैल में केस में फैसला आ जाएगा। मेरठ के ब्रहमपुरी में मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। सौरभ लंदन में मर्चेंट नेवी ऑफिसर था। पत्नी मुस्कान और बेटी पिहू का बर्थडे मनाने के लिए फरवरी 2025 में सौरभ इंडिया, मेरठ अपने घर आया था। यहां उसने फरवरी में पत्नी, बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके बाद 3 मार्च को पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। इस तरह की थी पति की हत्या मुस्कान ने पहले सौरभ को नशीली सब्जी खिलाई। नशे की हालत में उसने प्रेमी साहिल को अपने घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सौरभ के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगे। लेकिन लाश सूटकेस में नहीं बनी। तो मुस्कान, साहिल ने सौरभ की लाश को तीन टुकड़ों में बांटा। उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी, साथ ही उसके दोनों हाथों को कलाईयों से काट दिया। लाश को सूटकेस में पैक करके सील किया लाश के टुकड़ों को प्लास्टिक के नीले ड्रम में भर दिया। ड्रम के ऊपर बालू, सीमेंट का घोल बनाकर डाल दिया। ऊपर से ड्रम सील कर दिया। लाश से भरे इस नीले ड्रम को मुस्कान अपने किराए के घर के बेडरूम में रख दिया। इसके बाद साहिल-मुस्कान दोनों घर में ताला लगाकर 15 दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमांचल घूमने चले गए। जहां उन्होंने शादी कर ली, होली मनाई। इतना ही नहीं साहिल का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। दोनों मस्ती करते रहे और वीडियो भी बनाए। जब मुस्कान-साहिल घूमकर वापस लौटे तो लाश वाले नीले ड्रम को ठिकाने लगाने लगे। इससे पहले ही केस खुल गया। साहिल-मुस्कान दोनों 18 मार्च को पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जिला जेल में डाल दिया। तभी से दोनों लोग जिला जेल में बंद हैं। 18 गवाहों ने दिए हैं बयान पुलिस ने केस में तेजी से चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद ये केस जिला जज की कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। इसमें कुल 35 गवाह हैं। इसमें से 18 गवाहों की गवाही अदालत में हो चुकी है। केस लड़ रहे वकीलों के अनुसार अब केवल 2 गवाहों को और अदालत में बुलाया जाएगा। कुल 20 अहम गवाहों की गवाहियां ही केस में कराई जा रही हैं। इसमें 18 गवाहियां अब तक पूरी हो चुकी हैं। अप्रैल में आ सकता है फैसला मुस्कान-साहिल की ओर से सरकारी वकील रेखा जैन केस लड़ रही हैं। जबकि सौरभ के परिवार ने प्राइवेट एडवोकेट विजय बहादुर सिंह को अपना केस दिया है। एडीजीसी केके चौबे का कहना है कि यह हत्याकांड समाज में पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक हत्याकांड है। केस में अप्रैल तक फाइनल डिसीजन हो ऐसा हमारा प्रयास है। अब तक इनकी गवाहियां हुईं सौरभ का भाई राहुल उर्फ बबलू, सौरभ की मां, सौरभ का दोस्त, ड्रम काटने वाले मजदूर, ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन, चाकू, उस्तरा विक्रेता, सीमेंट बालू विक्रेता, कैब चालक, दवा दुकान संचालक, मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉ. देशवाल, शिमला में होटल मैनेजर, केस के फर्स्ट आई ओ, केस के सेकेंड विवेचक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट, मोबाइल कंपनी के मैनेजर की गवाही हो चुकी है। अब केवल दो होटल मैनेजरों की गवाही बाकी है। जो 27 मार्च को होना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी उमड़ा आस्था का सैलाब:गोरखपुर में सुबह से ही मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, बोले- मन्नत पूरी हुई तो श्रद्धा बढ़ी
    Next Article
    Dhurandhar The Revenge Day 1: बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटे रणवीर सिंह, ओपनिंग पर ही 100 करोड़ पार, तोड़े कई रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment