Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरभ हत्याकांड में मनाली के होटल संचालक की गवाही:खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल

    6 hours ago

    2

    0

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद को गवाही के लिए बुलाया गया। खेमचंद का कंचनीकुट के नाम से होटल चलाता है। खेमचंद पुत्र उत्तमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल उसके होटल में आकर रुके थे। दोनों ने खुद को पति, पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक किया था। बता दें कि इस केस में अब तक 18 गवाहियां हो चुकी है। केस लगभग अंतिम सुनवाई की तरफ है। बता दें कि मेरठ जिला जज के यहां सौरभ हत्याकांड केस का ट्रायल चल रहा है। केस में अब तक 18 गवाहों की गवाही हो चुकी है। आज 19वें गवाही हुई है। अब 20वीं अंतिम गवाही 1 अप्रैल को होगी। वकील विजय बहादुर सिंह ने बताया मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद की गवाही हुई है। खेमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल हमारे होटल में आए थे। रुके भी थे। वो अपने साथ होटल का वो एंट्री रजिस्टर लेकर आए थे। जो कोर्ट में दिखाया है। साथ ही कुछ फुटेज थी वो भी लेकर आए थे। उन्होंने पुलिस को जो रजिस्टर की एंट्री दी थी वो तस्दीक कराई है। बाकी और जो साक्ष्य थे वो भी अपने साथ लाए थे उनको दिखाया है। अभी सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन अब इस केस में कसौल के होटल मैनेजर को गवाही के लिए बुलाया है। कंचनीकुट होटल के होने पर उठाए सवाल सौरभ का केस लड़ने वाले वकील विजयबहादुर सिंह ने बताया कि कंचनीकुट होटल मनाली के मैनेजर खेमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल ने खुद को पति, पत्नी बताकर होटल में एंट्री कराई। पति, पत्नी बनकर ही होटल में रहे थे। गुरुवार को उनकी गवाही हुई तो उनसे कोर्ट में सवाल जबाव हुए हैं। मुस्कान-सौरभ का केस लड़ने वाली वकील रेखा जैन ने पूछा कि कंचनीकुट नामक होटल है या नहीं है? तो होटल मैनेजर ने बताया कि मनाली में कंचनीकुट होटल है। उन्होंने होटल से जुड़े रजिस्टर, जरुरी कागजात भी दिखाए। साथ ही बताया कि प्राइवेट कंपनी के तहत ये होटल चलता है। होटल में मुस्कान-साहिल ने लगाए थे आधारकार्ड मुस्कान-साहिल ने मनाली के इस होटल में अपने-अपने आधारकार्ड सबमिट किए थे। दोनों लगातार घूमने भी गए और सेलिब्रेट भी किया। केस में पैरवी कर रहे डीजीसी केके चौबे ने बताया कि अब अगली तारीख 1 अप्रैल 2026 लगी है। इस दिन अंतिम गवाही रखी गई है। इसके बाद फाइनल जिरह होगी। इसके बाद 313 की प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि इस केस में 15 अप्रैल तक फैसला आ सकता है। तीन शिमला, मनाली का हो चुका है अब कसौल के होटल मैनेजर को बुलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदरसा छात्रा बोली- मौलवी से मर्जी से किया निकाह:10 महीने से एक-दूसरे को जानते थे, परिजनों ने लगाया था भगाने का आरोप
    Next Article
    कासगंज में मां चामुंडा मंदिर में छप्पन भोग यात्रा:अष्टमी पर निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment