Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिरफिरे ने राहगीरों पर किया जानलेवा हमला, एक गंभीर:पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम का मामला, भीड़ ने आरोपी को पीटकर किया अधमरा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में एक सरफिरे ने बलकटी से राहगीरों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन से चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का उपचार कराया जा रहा है। आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम का है। जहां एक युवक अचानक बलकटी लेकर सड़क पर आया और आते-जाते लोगों पर हमला करने लगा। इससे राहगीरों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने भाग कर खुद को बचाने का प्रयास किया, इसके बावजूद कई लोग इस युवक का शिकार हो गए। तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से एक ही हालत गंभीर बनी है। आरोपी की राहगीरों ने करी पिटाई सिरफिरे का हमला देखकर खलबली मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए छिपते दिखाई दिए। देखते ही देखते हंगामा हो गया। तभी कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर वहां आ गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। बलकटी छीनकर लोगों ने सिरफिरे की पिटाई करनी शुरू कर दी। तब तक लोग उसे पीटते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। घायल को कराया अस्पताल में भर्ती आरोपी के हमले में तीन से चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि उसके सिर पर बलकटी से हमला किया गया है जिसमें वह लहू लुहान हो गया। घायल की पहचान तोसीन निवासी ग्राम पावली खास के रूप में हुई है। यह प्लाईवुड की दुकान में काम करते हैं। दुकान में बैठे हुए थे तभी इन पर हमला किया गया। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में इंस्पेक्टर घूस लेते अरेस्ट:थाने में 75 हजार रुपए लेते पकड़े गए, फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए वसूले
    Next Article
    वकीलों की 8 दिन से जारी हड़ताल होगी खत्म:कल बैठक में लिया जाएगा फैसला, बार पदाधिकारियों ने अलग-अलग दिए बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment