Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकीलों की 8 दिन से जारी हड़ताल होगी खत्म:कल बैठक में लिया जाएगा फैसला, बार पदाधिकारियों ने अलग-अलग दिए बयान

    1 hour ago

    1

    0

    अधिवक्ता फारुख हत्याकांड में वकीलों की आठ दिन से जारी हड़ताल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी हड़ताल जारी रखने या न्यायिक कामकाज बहाल करने को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने बुधवार दोपहर बताया कि गुरुवार को बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर सामूहिक सहमति से निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने संकेत दिया है कि अधिवक्ता अब अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेंगे। पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने भी कहा कि पूर्व में लिया गया निर्णय प्रभावी रहेगा और न्यायिक कार्य बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अधिवक्ताओं की मांगों को शासन स्तर पर भेज दिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आठ दिन पूर्व जिला पंचायत कार्यालय में एक कर्मचारी से विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस घटना में अधिवक्ता फारुख की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें से एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। वकीलों ने मृतक परिवार को पांच करोड़ रुपये की सहायता, आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने जैसी प्रमुख मांगें रखी थीं। अब सभी की निगाहें गुरुवार को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां हड़ताल के भविष्य पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिरफिरे ने राहगीरों पर किया जानलेवा हमला, एक गंभीर:पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम का मामला, भीड़ ने आरोपी को पीटकर किया अधमरा
    Next Article
    सपा ने अस्पातल शुरू कराने के लिए हवन किया:कानपुर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment