Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरफराज श्रीलंकाई कप्तान से बोले- यहां टाइमपास करने नहीं आया:चोटिल पंत की जगह जुरेल ने विकेटकीपिंग की, बारिश से दो बार खेल रुका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    14 hours ago

    1

    0

    भारत ने कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के 265 रन पर 8 विकेट गिरा दिए। इससे पहले दूसरे दिन भारत ने पहली पारी 503/9 में घोषित की थी। मैदान पर सबसे ज्यादा ध्यान सब्स्टीट्यूट फील्डर सरफराज खान की मजेदार स्लेजिंग ने खींचा। सरफराज ने श्रीलंकाई कप्तान से कहा- मैं यहां टाइमपास करने नहीं आया हूं। डरो मत, अच्छे से खेलो। चोटिल ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने लगातार तीसरी टेस्ट पारी में 50+ रन बनाए। बारिश की वजह से मंगलवार को 2 बार खेल रुका। तीसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. सरफराज और श्रीलंकाई कप्तान की बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा मानव सुथार की गेंद खेलने से ठीक पहले पीछे हट गए। वे गेंदबाज के पीछे या साइट स्क्रीन की तरफ किसी तरह की परेशानी की ओर इशारा करते नजर आए। उस समय शॉर्ट लेग पर खड़े सरफराज खान ने कहा- भाई, कुछ नहीं है वहां। सीधे देखो न। टाइम वेस्ट कर रहे हो, डरो मत और खेलो। तुम कप्तान हो। सरफराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा- मैं यहां टाइमपास करने नहीं आया हूं। धनंजय ने सरफराज की बातों पर रिप्लाई नहीं किया। सरफराज खान को कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। हालांकि, वे सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। उन्होंने ऋषभ पंत की जगह शॉर्ट लेग और सिली पॉइंट पर फील्डिंग की। 2. पंत की जगह जुरेल ने की विकेटकीपिंग ऋषभ पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग करने मैदान पर नहीं उतरे। ध्रुव जुरेल ने उनकी जगह विकेटकीपिंग की। पंत को पहले दिन बल्लेबाजी करते समय कलाई में चोट लगी थी। इसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, दूसरे दिन पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे और 63 रन बनाए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान पंत कई बार परेशानी में नजर आए। उनके कंधे में भी परेशानी दिखाई दी। तीसरे दिन वे दाहिने कंधे पर आइस-पैक लगाए बाउंड्री के पास बैठे नजर आए। 3. पसिंदु सूरियाबंदारा ने पहली टेस्ट फिफ्टी लगाई श्रीलंका के पसिंदु सूरियाबंदारा ने अपने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी पूरी की। 26वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्होंने एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। सूरियाबंदारा ने गॉल टेस्ट में दिनेश चांदीमल के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस तरह उन्होंने अपने करियर की सिर्फ दूसरी टेस्ट पारी में ही अर्धशतक लगा दिया। 4. सोनल दिनूशा की लगातार तीसरी फिफ्टी श्रीलंका के सोनल दिनूशा ने भारत के खिलाफ लगातार तीसरी टेस्ट पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। वे भारत के खिलाफ अपने करियर की शुरुआती तीन टेस्ट पारियों में 50+ स्कोर करने वाले श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दलीप मेंडिस के नाम था। मेंडिस ने 1982 में भारत दौरे पर लगातार तीन पारियों में 105, 105 और 51 रन बनाए थे। वर्ल्ड क्रिकेट में शुरुआती तीन टेस्ट पारियों में लगातार 50+ स्कोर करने वाले दिनूशा 10वें बल्लेबाज बने हैं। 4. बारिश ने दो बार रोका खेल कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश ने परेशान किया। दिन में दो बार बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। लंच के बाद बारिश की वजह से दूसरे सेशन का खेल देरी से शुरू हुआ। इसके बाद तीसरे सेशन में भी बारिश आ गई। खेल तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 5:42 बजे तक चलना था, लेकिन बारिश के कारण 5:12 बजे खेल रोक दिया गया। करीब तीन मिनट बाद 5:15 बजे अंपायरों ने दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी। -------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 37 रन और बनाने हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेशनल शूटर के डॉग को होटल में नहीं मिला रूम:रोहतक की फैमिली दार्जिलिंग में 8 घंटे भटकी; ट्रैवल एजेंसी पर ₹1.08 लाख का जुर्माना
    Next Article
    कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment