Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्जन शिवाकांत मिश्रा से 5.50 करोड़ की ठगी:शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए, आरोपी सुशील धवन पर 9वीं FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    शेयर ट्रेडिंग के नाम लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले सुशील धवन के खिलाफ कानपुर के नजीराबाद थाने में 9वीं एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के नाम भी शामिल है। सर्जन डॉक्टर शिवाकांत मिश्रा में 5.5 करोड़ की ठगी का आरोप लगाते हुए नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। विभिन्न खातों के जरिए दिए 4.25 करोड़ सर्वोदय नगर निवासी डॉ शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बीते 15-20 वर्षों से मोती विहार निवासी चौधरी फाइनेंस व इंवेस्टमेंट के मालिक सुशील धवन के परिवार के संपर्क में हैं। उसने पत्नी डॉ. नीलम मिश्रा, बेटे डॉ. शिवांशु व प्रतिष्ठान शिवानी हॉस्पिटल के शेयर ट्रेडिंग एकाउंट खोलकर इंवेस्टमेंट की सलाह दी। लगभग 4.25 करोड़ का निवेश विभिन्न खातों में चेक द्वारा किया गया। इनकी आज की कीमत लगभग 5.50 करोड़ रुपए है। आवश्यकता पड़ने व ब्रोकर की संदिग्ध गतिविधियों को देख जमा राशि का भुगतान करने के लिए कहने पर सुशील टालमटौली करने लगा। आरोपी ने कूटरचित एप व फर्जी कर दस्तावेजों से 5.50 करोड़ रुपए हड़प के लिए। नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि सुशील धवन के अलावा उसकी पत्नी अंजली धवन, बड़ी बेटी सोनाक्षी व छोटी वृंदा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस चौकी में खुद को जलाने वाले युवक की मौत:अलीगढ़ में भाई बोला- पत्नी से विवाद चल रहा था,पुलिस टॉर्चर कर रही थी
    Next Article
    डीएम ने जिले में होली की शुभकामनाएं दी:शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment