Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने जिले में होली की शुभकामनाएं दी:शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की

    2 hours ago

    1

    0

    डीएम संजय चौहान ने जिले वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है। इसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। उन्होंने जबरन रंग न लगाने, कीचड़ या गंदगी किसी पर न फेंकने की हिदायत दी। साथ ही, तेज आवाज में डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करने को कहा। मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्जन शिवाकांत मिश्रा से 5.50 करोड़ की ठगी:शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए, आरोपी सुशील धवन पर 9वीं FIR दर्ज
    Next Article
    बांसी मंदिर चोरी, ग्रामीण डीएम-एसपी से मिले:लाखों के जेवर चोरी के खुलासे की मांग, चोर सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment