Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी भवनों पर 5 करोड़ से अधिक टैक्स बकाया:मुजफ्फरनगर नगर पालिका ने जल-गृहकर वसूली को नोटिस जारी किए

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में नगर पालिका ने अब टैक्स वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। सरकारी भवनों पर 5 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया टैक्स वसूलने के लिए नगर पालिका नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसका उद्देश्य वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले बकाए की वसूली करना है। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल, सदर तहसील, विकास भवन, गुड मंडी समिति और एसएसपी कार्यालय जैसे प्रमुख सरकारी भवनों पर नगर पालिका का लगभग 5 करोड़ रुपये का जलकर और गृहकर बकाया है। यह बकाया कई वर्षों से लंबित है। टैक्स वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने पर नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने राजस्व निरीक्षकों का जनवरी माह का वेतन भी रोक दिया है। यह कदम वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए उठाया गया है। नगर पालिका की रेवेन्यू इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि मंडी समिति पर सर्वाधिक 3 करोड़ 65 लाख रुपये, जिला अस्पताल पर 32 लाख, विकास भवन पर 33 लाख, सदर तहसील पर 20 लाख और एसएसपी कार्यालय पर लगभग 96 लाख रुपये का जलकर और गृहकर बकाया है। इन बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नगर पालिका मुजफ्फरनगर की रेवेन्यू इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि देखिए जैसे वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। तो टारगेट अचीव करना होता है उसमें हमारे बड़े बकायदारों को हम नोटिस वगैरा जारी कर रहे हैं। उसमें हमारे कुछ सरकारी डिपार्टमेंट भी है, जिन पर काफी बकाया है जिसमें जैसे सरकारी हॉस्पिटल है सरकारी अस्पताल पर 32.5 लाख रुपए का बकाया है। तहसील है ,विकास भवन है, मंडी समिति है ,विकास भवन है जैसे उस पर 33 लाख 70 हजार रुपए का बकाया है। मंडी समिति है उस पर लगभग 3 करोड़ 65 लाख रुपए का बकाया है जिसमें से 20 लाख रुपए जमा हो चुके हैं। तो कोशिश है कि मार्च से पहले-पहले हम हमारा बकाया वसूल कर लिया जाएगा। लगभग पांच ,5.5 करोड़ रुपए के आसपास बकाया सरकारी विभागों पर बकाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बीजेपी नेता पर आरोप:मायके वाले बोले- कार मांग रहे थे ससुसराल वाले, पति-सास-ससुर पर केस
    Next Article
    शादी से पहले क्रिकेट मैच के लिए मैदान में उतरे रश्मिका-विजय, ‘VIROSH Premier League’ से शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन; पहली फोटो आई सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment