Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर निशा ने एंकर पर लगाया अश्लील कमेन्ट का आरोप:लाइव शो के दौरान पूछा था आपका रेट क्या है, गोरखपुर एसपी से की शिकायत

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक शादी समारोह में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और स्टेज एंकर के बीच हाथापाई हो गई। निशा मंगलवार को गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी से इसकी शिकायत करने पहुंची। उन्होंने एंकर पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में एसपी सिटी ने सिंगर की बात सुनी और इस प्रकरण में पुलिस को हर पहलुओं पर छानबीन के निर्देश दिए है। बता दें कि भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। इसके बाद निशा ने गुस्से में आ गई थी। दैनिक भास्कर से बात करते हुए निशा उपाध्याय ने बहु भोज वाले दिन की घटना का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी है। अब पढिए निशा ने क्या बताया निशा उपाध्याय ने बताया- गोरखपुर में मेरा 21 फरवरी को ग्रिजेश शुक्ला जी के यहां उनकी बेटी के बहुभूज में कार्यक्रम था। जहां और भी कलाकार आए थे। स्टेज संचालक मुकेश राय जो आरा जिला का रहने वाला है। उसने मेरे से बहुत ज्यादा अभद्रता की।’ उसने अश्लील शब्द बोलना शुरू कर दिया। मैं बहुत बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन लास्ट टाइम तक जब मैं गाकर उतरीं तो उसने ऐसा वर्ड बोल दिया कि मैं और वहां की पब्लिक इसको बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने मुझसे पूछा था कि आपका रेट क्या है। अभी मैं एसपी सिटी सर के यहां आई हूं। मुझे विश्वास है की पुलिस मेरी मदद करेगी। मुझे लगातार धमकी भी दी जा रही है। मरवा देंगे, मर्डर करवा देंगे, औकात दिखा देंगे। एंकर से जान पहचान पर बोलीं- निशा उपाध्याय ने बताया- उससे पहले से मेरी जान पहचान थी। आए दिन प्रोग्राम में मंच पर मुलाकात हो जाती थी। बहुत बार वह ऐसा दूसरों के साथ करते दिखाई दिया था। एक दो बार जिस मंच पर मैं नहीं थी उस पर भी मेरी बॉडी को लेकर, मेरी शादी को लेकर, मेरी गायकी को लेकर उसने बहुत टिप्पणी कर चुका था। पता नहीं उसको हमसे क्या दिक्कत है जो मेरे साथ ऐसा बार बार कर रहा। मैं यही चाहती हूं कि बाबा गोरखनाथ की धरती पर, योगी की के शासन में मैं चाहती हूं कि पुलिस मेरी पूरी हेल्प करें। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। मामला उस वक्त शुरू हो गया जब एंकर ने स्टेज से कहा, "अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। जोर से तालियां बजाइए और हां दीदी, आज का रेट क्या है? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस हजार... या कुछ और?" यह बात सुनते ही निशा उपाध्याय भड़क गईं और सैंडल उतारकर एंकर को मारने के दौड़ पड़ीं। उन्होंने गुस्से में कहा- "यह मेरा रेट बताएगा? माइक दीजिए, इसका रेट मैं बताती हूं। इसे मैं मारूंगी, यह रेट बताने वाला कौन होता है?" इस दौरान एंकर वहां से भागने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और सिंगर को स्टेज से उतारकर होटल के कमरे में भेज दिया। गोरखपुर में शादी समारोह में गाने गईं थी सिंगर निशा पूरा मामला 21 फरवरी की रात का है। निशा उपाध्याय गोरखपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्मेंस करने गई थीं। उसी दौरान स्टेज संभाल रहे एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। जिसके बाद ये पूरा विवाद खड़ा हो गया। निशा उपाध्याय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि निशा ब्लू कलर की साड़ी पहनी हैं। हाथ में सैंडल लिए स्टेज पर गुस्से में खड़ी हैं। वहीं, एंकर बचने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर अब लोग दो गुटों में बंट गए हैं- कुछ इसे निशा का सही कदम बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उन्हें गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी। जानिए कौन हैं निशा उपाध्याय निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के गौर बसंत गांव की रहने वाली जानी-मानी भोजपुरी गायिका हैं। अपनी अलग पहचान वाली आवाज और स्टेज परफॉर्मेंस की वजह से उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। उन्होंने काफी कम दिनों में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। उन पर कोरोना काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ जुटाने और कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर FIR भी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जहां वे अक्सर अपने शो और रिहर्सल के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 478K फॉलोअर्स हैं। निशा उपाध्याय के परिवार में उनके दो भाई हैं। परिवार के बाकी सदस्यों या उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई जानकारी ज्यादा सार्वजनिक नहीं है। वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी लो-प्रोफाइल रहती हैं। निशा ने अब तक किसी रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया है और फिलहाल सिंगल लाइफ जी रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में वे तेजी से लोकप्रिय होती कलाकारों में से एक हैं और लगातार नए स्टेज शो व प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… 'आपका रेट क्या है', सुनते ही भड़कीं सिंगर निशा उपाध्याय:एंकर को सैंडल से मारने दौड़ीं, बोलीं- रेट बताने वाले होते कौन हो, यहीं मारूंगी भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पीटा, VIDEO:बोली- पति को नौकरी से क्यों निकाला, बच्चे भूखे मर रहे; बलरामपुर का मामला
    Next Article
    सरकारी चकमार्ग से हटाया गया अवैध कब्जा:उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बोई गई फसल हटाकर रास्ता खोला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment