Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार परिसीमन बिल पर विशेष सत्र बुला सकती है:रिजिजू की राहुल से मुलाकात; सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल राज्यसभा में पास

    15 hours ago

    1

    0

    सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद में राहुल, प्रियंका सहित अन्य कांग्रेस सांसदों से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि किरेन रिजिजू ने आज परिसीमन के मुद्दे पर उनसे बात की। हम इस पर विचार करके उन्हें जवाब देंगे। कांग्रेस और विपक्ष का रुख पहले जैसा ही है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला। उधर सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल राज्यसभा में पास हो गया है। 3 अगस्त को इसे लोकसभा से पास किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें… अप्रैल में भी विशेष सत्र बुलाया, बिल पास नहीं हो सका सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक भी संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। इस दौरान परिसीमन संशोधन संविधान बिल, संविधान का 131वां संशोधन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल पर चर्चा की गई थी। 18 अप्रैल को संविधान का 131वां संशोधन बिल पर वोटिंग हुई थी लेकिन सरकार बिल लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी। इसके बाद सरकार ने बाकी दो बिल भी पेश नहीं किए थे। पूरी खबर पढ़ें… संसद से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से माफी मांगी:चाइल्ड पोर्न-डीपफेक कंटेंट पर सरकार ने नाराजगी जताई थी, 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था
    Next Article
    बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- गडकरी से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट फौरन हटाएं:मेटा और एक्स को आदेश; अदालत ने पोस्ट करने वाले यूजर्स की जानकारी भी मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment