Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी पशुचर की 106 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा:संभल में भूमि से फसल उजाड़कर खाली कराई, दो कंपनी पीएसी तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में सरकारी पशुचर भूमि पर दशकों से किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया है। राजस्व प्रशासन की टीम ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में 42 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान अवैध रूप से बोई गई गेहूं, सरसों, ईख और मक्का की फसल को ट्रैक्टर हैरो चलाकर नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई संभल तहसील के थाना नखासा क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गांव में शनिवार को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चली। नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में कानूनगो चंद्रपाल, क्षेत्रीय कानूनगो योगेंद्र पाल, लेखपाल मनोज कुमार, रविंद्र सिंह, अनुराग शर्मा, सचिन गुप्ता और मयूरी सिंह सहित राजस्व टीम मौके पर मौजूद थी। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार के अनुसार, गांव के धीरज, रनवीर पुत्र नौबत, सुरेश जय सिंह पुत्र नन्हे और राकेश पुत्र लीलाधर ने गाटा संख्या 1266, 1267 और 1339 पर कब्जा कर रखा था। यह कुल 6.7 हेक्टेयर यानी 106 बीघा सरकारी पशुचर भूमि है। आज की कार्रवाई में 42 बीघा भूमि को खाली कराया गया। अवैध कब्जा हटाने की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। कार्यवाही के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस के अलावा पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गई थीं। राजस्व टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। नायब तहसीलदार बबलू कुमार ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत सभी सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में मन्नीखेड़ा गांव में पशुचर की लगभग 106 बीघा भूमि में से 42 बीघा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शेष बची भूमि को भी जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैविट्स लेडीज क्लब की होली मीटिंग धूमधाम सेसम्पन्न:तंबोला और गेम्स के साथ महिलाओं ने मनाया उत्सव, महिला सशक्तिकरण पर भी हुई चर्चा
    Next Article
    ललितपुर में 24 घंटे में चार युवकों ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद, मायके से न आने और मारपीट से आहत होकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment