Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी दवाओं के गबन में फार्मासिस्ट गिरफ्तार:शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज मामला: 20 महीने बाद हुई पहली गिरफ्तारी

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में सरकारी दवाओं के गबन के आरोप में फार्मासिस्ट जुबैर अली को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 20 महीने पुराने मामले में हुई है, जिसमें दो फार्मासिस्ट समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जुबैर अली को निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पकड़ा गया। यह मामला लगभग 20 महीने पहले का है। उस समय राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवाओं से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी गई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर, सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह ने चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट जुबैर अली, नंद किशोर और पिकअप वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद, इस मामले को जांच के नाम पर दबा दिया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस 20 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। इस दौरान आरोपी फार्मासिस्टों को उनके मूल स्थान से हटाकर दूसरे स्थानों पर तैनाती दे दी गई थी। बुधवार को प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के शाहजहांपुर दौरे के दौरान मीडियाकर्मियों ने इस प्रकरण पर सवाल उठाए। मंत्री ने तत्काल पुलिस अधीक्षक से मामले की विस्तृत जानकारी मांगी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शुक्रवार की शाम आरोपी फार्मासिस्ट जुबैर अली को निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की विवेचना जारी है। साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में भूमि विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट:पुलिस ने मेडिकल कराकर शांति भंग में किया चालान, समाधान दिवस पर गया बुलाया
    Next Article
    शाहजहांपुर में लाॅट साहब के जुलूस को लेकर हाई अलर्ट:40 लोगों की टीम तैनात, मुस्लिम समाज करेगा पुष्पवर्षा, आयोजकों की अपील- बोतल-पत्थर न फेंके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment