Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरस्वती शिशु मंदिर में श्रद्धा के साथ मना महाशिवरात्रि:बच्चों ने शिव-पार्वती बन मोहा मन, माता- पिता की पूजा कर सीखा परिवार का महत्व

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ- पितृ पूजन दिवस और महाशिवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती की पूजा अर्चना से हुई। इस दौरान महाशिवरात्रि की कथा और भजन प्रस्तुति से इस दिन का महत्व बताया गया। नन्हें- मुन्हें बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शको का मन मोह लिया। साथ ही सभी स्टूडेंट्स ने अपने माता- पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। शिव-पार्वती की आराधना से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव और माता पार्वती के विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कथा सुनाई गई और मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की धुन पर पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे-छोटे बच्चों ने शिव-पार्वती और नंदी के वेष में सुंदर नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के संस्कारों से परिचित कराया गया। माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'मातृ-पितृ पूजन' रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने एक साथ अपने माता-पिता का पूजन किया। बच्चों ने अपने माता-पिता को तिलक लगाया, माला पहनाई और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था, जहां कई अभिभावकों की आंखों अपने बच्चों के इस संस्कार को देख नम हो गईं। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य रुक्मिणी उपाध्याय और शिशु वाटिका प्रमुख मीनाक्षी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता ही बच्चे के प्रथम गुरु होते हैं और उनकी सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5वीं की छात्रा से छेड़खानी, गली में खींचा, VIDEO:हापुड़ में 2 दोस्तों के साथ जा रही थी, तभी जबरन ले जाने लगा
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 की स्पीड में दौड़ाई कार:डीएम ने प्रतापगढ़ में हाईवे की गुणवत्ता देखी, सुधार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment