Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, धूप के बावजूद रहेगी ठंडक:उत्तर-पश्चिमी हवाओं से चार दिन से तापमान में गिरावट जारी

    19 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सर्द हवाओं का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार सुबह ठंडी हवाएं लोगों को ठंडक का एहसास कराया। मौसम साफ रहने के चलते धूप निकली है।,दिन में तेज धूप निकलेगी जो कि ठंड से राहत दिलाने का काम करेगी। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका असर रात के मौसम पर ज्यादा दिख रहा है। सुबह और रात में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव फिलहाल जारी रहेगा। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं, दिन में भी बढ़ेगी ठिठुरन मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से होकर गंगा के मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। इन शुष्क और ठंडी हवाओं से तापमान गिर रहा है। फिलहाल हवा की दिशा दिन में एक-दो बार बदल रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने पर दिन में भी ठंड बढ़ेगी और धूप की तपिश कम महसूस होगी। शुक्रवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में तेज धूप के बावजूद शाम होते ही ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्द हवाओं का असर और बढ़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:सुबह-शाम कोहरा और धुंध छाने से विजिबिलिटी घटी
    Next Article
    दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल:श्रावस्ती पुलिस ने पैर पर गोली मारकर पकड़ा, 8 साल की मासूम से की थी दरिंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment