Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरव गांगुली, पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी:2 लेटर मिले, लिखा- सबको खत्म कर देंगे; 6 महीने से आ रहे पत्र

    14 hours ago

    1

    0

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। कुरियर से भेजे गए धमकी भरे पत्र में सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई। गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। CAB ऑफिस में कुरियर से आया पैकेट शिकायत के अनुसार सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के दफ्तर में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। इसमें अंग्रेजी में लिखे दो लेटर मिले। इनमें बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। गांगुली परिवार को इस तरह के पत्र पिछले 6 महीने से लगातार मिल रहे थे। शुरुआती दिनों में परिवार ने इन्हें किसी सिरफिरे फैन या निजी नाराजगी जताने वाले व्यक्ति की हरकत समझकर नजरअंदाज कर दिया था। PTI ने मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा- हम शिकायत को गंभीरता से ले रहे हैं और जांच जारी है। जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान के लिए लेटर्स, उनके सोर्स और कूरियर की जानकारी की जांची जा रही है। 3 पॉइंट्स पर जांच जारी गांगुली ने 16 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला 2019 में BCCI अध्यक्ष बने थे गांगुली गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष हैं। 2019 में BCCI के अध्यक्ष बने थे। उन्हें 2022 में पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को नया चेयरमैन बनाया गया। --------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR; 8 महीने पुराना है विवाद, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 कोच एस. वेंकटरमन पर FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खिलाड़ी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद हुई। पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कोच के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। मामला 8 दिसंबर 2025 को CAP परिसर में हुए विवाद से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए क्वालिफाई:आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराया, राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच
    Next Article
    खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR:8 महीने पुराने विवाद में हमला करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment