Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्या की मां ने कहा था- हत्यारों का एनकाउंटर हो:मेरा सबकुछ चला गया; उनके घर पर बुलडोजर चले, नहीं तो गाजियाबाद में धरना दूंगी

    23 hours ago

    1

    0

    ‘मेरा बेटा जो कामयाब था, वह चला गया। पहले पति को खोया, अब बेटे को खो दिया। पता नहीं मेरे जीवन में क्या लिखा है। दूसरा बेटा बीमार रहता है। ऊपर वाले को मुझ पर तरस नहीं आया। मेरे बेटे को चाकू से गोदकर जिसने मारा है, उसका एनकाउंटर हो। उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं अपने दूसरे बेटे के साथ थाने जाकर बैठ जाउंगी। मेरा सब कुछ चला गया।’ ये बातें शनिवार देर शाम सूर्या की मां सरोज ने दैनिक भास्कर से कही थीं। इसके 12 घंटे के अंदर ही गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया। ये खबर जैसे ही सूर्या के मां तक पहुंची तो उन्होंने कहा- मैंने सिर्फ एक व्यक्ति का एनकाउंटर सुना है। मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं। तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली होगी। उन्होंने कहा- बाकी लोगों का भी ऐसे ही एनकाउंटर होना चाहिए। सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया। बुलडोजर सबके घरों पर चलना चाहिए। सीएम योगी से मुलाकात के सवार पर कहा कि अभी हम कुछ नहीं कहेंगे, जब जाएंगे, तब बताएंगे। इससे पहले, शनिवार को करीब 10 घंटे हंगामे के बाद सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया। बकरीद के दिन खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में घर के पास सूर्या की हत्या उसके मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर कर दी थी। नाबालिग दोस्त ने बताया था कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सूर्या को फोन कर मिलने बुलाया। उससे पूछा- कभी बकरे को हलाल होते देखा है? फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हत्याकांड के बाद दैनिक भास्कर ने मां और पड़ोसियों से बात की, पढ़िए उनका दर्द- मां ने कहा था- मेरा सब कुछ उजड़ गया एटा जिले के सुखवादा गांव निवासी कौशलेंद्र की पहले मौत हो चुकी है। 5 साल से उनकी पत्नी सरोज अपने दो बेटों यश चौहान और सूर्या चौहान को लेकर गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में किराए पर रह रही हैं। यह क्षेत्र दिल्ली बॉर्डर से सटा हुआ है। सरोज एक प्राइवेट स्कूल में आया का काम करती हैं। बड़े बेटे यश चौहान को दौरे पड़ते हैं, जिसके चलते वह बीमार रहता है। छोटे बेटे सूर्या की मौत के बाद मां सरोज लगातार बेसुध हो जा रही हैं। मुख्य आरोपी के एनकाएंटर से पहले दैनिक भास्कर ने उनसे बात की थी। उन्होंने बिलखते हुए कहा था कि जिसने भी मेरे बेटे को मारा है, उसका एनकाउंटर हो। योगीजी मेरी आर्थिक सहायता के लिए नौकरी दिलवाएं। मेरा सब कुछ चला गया। जो मेरा बेटा कामयाब था, वह चला गया। दूसरा बेटा यश तो खुद बीमार रहता है। बेटे को याद करते हुए मां की कई बार तबीयत खराब हुई। सुबह कहा था- मां आज छुट्‌टी है, कहीं नहीं जाना सूर्या की मां सरोज ने रोते बिलखते हुए कहा- बेटा बिना बताए कहीं नहीं जाता था। शाम को यदि कभी कहीं चला गया तो वह कॉल करके हमेशा बताता था। 28 मई, गुरुवार की सुबह भी कह रहा था कि मम्मी आज बकरीद की छुट्‌टी है, किसी के यहां नहीं जाना। इसके बाद दोनों बेटों यश चौहान और सूर्या ने एक साथ चाय पी, फिर पड़ोस की दुकान से घर का कुछ सामान लाकर दिया। दोपहर को अचानक पता नहीं क्या हुआ कि असद ने कॉल करके बुला लिया। फिर सूर्या रास्ते में अपने दोनों दोस्तों के साथ था, किसी के घर भी नहीं गया। उसके बाद जाहिलों ने मेरे बेटे को बीच रास्ते में चाकू से घोंपकर मार डाला। पड़ोसियों ने भी कहा था- खून के बदले खून चाहिए, एनकाउंटर हो असद के एनकाउंटर से पहले पड़ोसी दीक्षा ने कहा था- लड़कों ने हमारे सूर्या को मारा है, कल को किसी और को मारेंगे। हमारी एक ही मांग है कि मौत के बदले मौत चाहिए। हत्यारे का एनकाउंटर हो। हमें बस खून के बदले खून चाहिए। पहले भी इसी असद से दिल्ली में झगड़ा हुआ था, तब भी कुछ नहीं हुआ। मुख्य आरोपी के ढेर होने के बाद पड़ोसी अंकित ने बताया कि यह अच्छी बात है कि मुठभेड़ हो गई है, लेकिन अब हमारी आगे की मांगें पूरी होनी चाहिए। उन छह लोगों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। हमारी मांग है कि सभी के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया जाए। उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाए। अब जानिए पूरा मामला आरोपियों ने कहा था- 'बकरा हलाल होते देखा है...' फिर चाकू से गोदा 10 घंटे 500 से ज्यादा लोगों ने हंगामा किया था 8 महीने पुरानी रंजिश की बात सामने आई मृतक के दोस्तों का दावा है कि करीब आठ महीने पहले सूर्या ने असद और एक अन्य युवक के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव किया था। उसी घटना के बाद से असद उससे नाराज था और बदला लेने की बात कहता था। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सूर्या की हत्या की गई। वहीं, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के जरिए फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार बड़े भाई यश चौहान की तहरीर पर असद समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में मासूम को 8 बार पटका: प्रपोजल ठुकराने से नाराज था, पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने महिला के डेढ़ साल के मासूम की पटक-पटक कर हत्या कर दी। वह प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में घर से कुछ दूर गली में आरोपी मासूम को उठाकर जमीन पर पटकता दिख रहा है। पटकने के दौरान वह इधर-उधर भी देखता है। पढ़ें पूरी खबर.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोनी 3 करोड़ की कार से मसूरी पहुंचे:बेटी का समर कैंप में एडमिशन कराया; फैंस के साथ फोटो खिंचवाई, हाथ मिलाया
    Next Article
    पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 'इंटरनेशनल क्रिमिनल':सहारनपुर में मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- भारत को बताना चाहिए, इजराइल से उसे क्या मिल रहा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment