Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू नहर किनारे मिला नवजात शिशु:पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने बचाकर चाइल्ड लाइन को सौंपा

    10 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में सरयू नहर किनारे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर शिशु को सुरक्षित बचाया। यह घटना मंगलवार को सामने आई, जब प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान को ग्राम मोतीपुर हड़हवा स्थित सरयू नहर के पास एक नवजात बालक के रोने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ठंडी हवा के बीच पड़े शिशु को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने नवजात को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया और शिशु की हालत सामान्य बताई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन बलरामपुर को सौंप दिया। शिशु को फिलहाल जिला अस्पताल बलरामपुर के एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टरों और चाइल्ड लाइन टीम की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। नहर किनारे लावारिस मिले नवजात को समय पर बचाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम ने 'संभव दिवस' में सुनीं शिकायतें:अधिकारियों ने त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    Next Article
    मझिया जाफरपुर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में डीएम ने की कार्रवाई, जांच समिति गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment