Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू तट पर 5100 दीपों की भव्य महाआरती:अयोध्या में गंगा दशहरा पर सरयू घाटों पर उमड़ी भीड़, 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में गंगा दशहरा और बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पवित्र सरयू तट पर 5100 दीपों की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। करीब 1 लाख लोगों ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर “हर-हर गंगे” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। दूर-दराज जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी अयोध्या पहुंचे और इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। दशहरा और सरयू जयंती के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आई। घाटों पर हुआ पूजन और दान श्रद्धालुओं ने सरयू तट पर पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने फल, कपड़े, अन्न और जल से भरे घड़ों का दान भी किया। बड़े मंगल के चलते हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। घाटों और मंदिरों पर पुलिस, जल पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अज्ञात युवक ने बाइक सवार को मारी गोली:राम-रहीम ओवरब्रिज पर वारदात को अंजाम दिया, घायल युवक मुरादाबाद रेफर
    Next Article
    व्यास ने सुनाई श्रीकृष्ण लीला और गोवर्धन कथा:बाल लीलाओं, माखन चोरी, चीर हरण लीला और गिरिराज के महत्व का वर्णन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment