Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यवंशी SMAT में एक मैच में बिहार के कप्तान होंगे:16 नवंबर को दोहा रवाना होंगे, इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल

    6 hours ago

    1

    0

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए एक मैच में ही कप्तानी कर सकेंगे। इसकी वजह है कि उन्हें दोहा में होने वाले इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार, 6 नवंबर को पटना में बैठक के बाद वैभव को कप्तान बनाने का फैसला किया था। वैभव को पहली बार सीनियर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बिहार की टीम 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ वैभव की कप्तानी में खेलेगी। इसके साथ ही वे टी-20 क्रिकेट में किसी भी टीम के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। 19 नवंबर से शुरू होगा इमर्जिंग एशिया कप वैभव 16 नवंबर को तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-A टीम के साथ दोहा रवाना होंगे। यहां 19 से 29 नवंबर तक इमर्जिंग एशिया कप खेला जाएगा। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले 30 नवंबर से शुरू होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 6 दिसंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड में 2 मैच खेले, तीसरे टी-20 में बनाया रिकॉर्ड वैभव हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने 4 और 45 रन बनाए। वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ 6 ओवर में 118 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। ओवरऑल वैभव 44 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इनमें से 7 मुकाबले बिहार के लिए खेले हैं। वैभव के जाने पर सूरज कश्यप कमान संभालेंगे बिहार टीम के मुख्य चयनकर्ता हरविंदर सिंह ने बताया कि चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा से पहले वैभव से बात की थी। उन्होंने पहले मैच में कप्तानी करने पर सहमति जताई। हरविंदर सिंह के मुताबिक, पहले मुकाबले के बाद उपकप्तान सूरज कश्यप बिहार की कमान संभालेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहरुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), रित्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में: तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी शामिल; 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से मुकाबला BCCI ने 2 नवंबर को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम घोषित की। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका सीरीज से पहले हर्षित राणा सैयद मुश्ताक खेलेंगे:टी-20 टूर्नामेंट खेलकर साबित करनी होगी फिटनेस; जुलाई से कोई मैच नहीं खेले
    Next Article
    न्यूजीलैंड की घर में हुई फजीहत, भारत के हाथों इस साल 11वीं हार के साथ दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment