Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीसीएसयू में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर छात्र-चर्चा:वक्ताओं ने कहा - महिलाओं की भागीदारी से ही होगा संतुलित और सशक्त विकास

    2 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में महिला अध्ययन केन्द्र एवं विधि अध्ययन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ विषय पर छात्र-चर्चा आयोजित की गई, जिसमें ‘विकसित भारत में महिलाओं की पथप्रदर्शक भूमिका’ पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि मनीषा अहलावत ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा, जिससे नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और समाज में संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। विशिष्ट अतिथि रेखा त्यागी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। वहीं नम्रता सिंह ने कहा कि कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है और अधिनियम राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में अहम पहल है। उन्होंने छात्राओं को विधिक जागरूकता के महत्व से भी अवगत कराया। डा. प्रियंका गर्ग ने महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को उनकी प्रगति का आधार बताते हुए मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर बिन्दु शर्मा ने कहा कि महिला अध्ययन केन्द्र का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाते हैं और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर मनीषा अहलावत (सदस्य, राज्य महिला आयोग, उप्र), रेखा त्यागी (पूर्व सदस्य, राज्य महिला आयोग), नम्रता सिंह (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ) एवं डा. प्रियंका गर्ग (सलाहकार, न्यूटिमा हॉस्पिटल, मेरठ) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर बिन्दु शर्मा एवं डॉ. विवेक कुमार द्वारा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में नहर फटने से किसानों की फसलें जलमग्न:जानवर द्वारा किनारा खोदे जाने की आशंका, मरम्मत कार्य जारी
    Next Article
    नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 12 तस्वीरों में देखिए:सैलरी बढ़ाने की मांग पर फैक्टियों में पथराव किया, 150 से ज्यादा गाड़ियां जलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment