Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुसाइड करने वाली छात्रा का मोबाइल गायब:प्रयागराज में एक दिन पहले फंदे पर लटकी मिली थी, कुछ देर बाद ही वीडियो हुआ था वायरल

    14 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दसवीं की छात्रा के फंदे पर लटके मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसका मोबाइल घर से गायब है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल के बारे में घर वाले कोई जानकारी नहीं दे सके और कमरे की तलाशी में भी यह बरामद नहीं हुआ। उधर घर वालों का कहना है कि उन्हें भी यह जानकारी नहीं है कि छात्रा का मोबाइल फोन कहां गया। सवाल यह है कि जब छात्रा का मोबाइल गायब है तो उसके मोबाइल से बना वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ। मौसी के घर में रहकर कर रही थी पढ़ाई मूल रूप से प्रतापगढ़ के मनगढ़ की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा इस बार हाईस्कूल की परीक्षा देने वाली थी। बुधवार से उसकी परीक्षा शुरू होनी थी और मंगलवार शाम वह एडमिट कार्ड लेकर फाफामऊ स्थित घर लौटी थी। दरअसल, वह पिछले एक साल से अपनी मौसी के घर फाफामऊ में रह रही थी और वहीं से पढ़ाई कर रही थी। उसकी मौसी एसआरएन अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं, जबकि मौसा प्रतापगढ़ में प्रैक्टिस करते हैं। ड्यूटी पर थीं मौसी जिस वक्त यह घटना हुई, मौसी एसआरएन अस्पताल में ड्यूटी पर थीं, जबकि मौसा प्रतापगढ़ में थे। घर में मौसी के दो छोटे बच्चे थे। उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और घरवालों को घटना की जानकारी हुई। फांसी लगाने से हुई मौत बुधवार को वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजन बोले-परीक्षा को लेकर बेहद तनाव में थी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर बेहद तनाव में थी। अक्सर कहती थी कि वह पास नहीं हो पाएगी। इस पर परिजन उसे हिम्मत बंधाते थे। किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। छात्रा के पिता हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और देर शाम प्रयागराज पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद भाई सदमे में था। उसने बताया कि परीक्षा को लेकर तनाव न लेने की बात कई बार घरवालों ने बहन से कही थी, फिर भी वह परेशान रहती थी। कैसे वायरल हुआ वीडियो परिजनों ने बताया कि उसके पास मोबाइल था, लेकिन अभी तक वह मिला नहीं है। मोबाइल न मिलने से मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद उसका एक कथित वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह कुछ परिजनों पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि अगर मोबाइल गायब है तो यह वीडियो किसने वायरल किया। फिलहाल इस वीडियो के संबंध में न तो परिजन और न ही पुलिस कुछ स्पष्ट कर पा रही है। थाना प्रभारी फाफामऊ अश्वनी सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की आधिकारिक जानकारी नहीं है। परिजनों ने सिर्फ इतना बताया है कि वह परीक्षा को लेकर तनाव में थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में फॉर्म-7 को लेकर बूथ पर हंगामा:भाजपा नेता और युवकों में नोकझोंक, बीएलओ पर दबाव बनाने का आरोप
    Next Article
    सहारनपुर में सड़क दुर्घटनाएं घटीं:सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में सामने आए आंकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment