Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कृत बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित:कन्नौज की सृष्टि दीक्षित 10वीं, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव 12वीं टॉपर

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने 94.43% अंक पाकर प्रदेश टॉपर बनीं। 94.29% अंकों के साथ खुशबू सरोज सेकंड टॉपर बनीं। मुलायम सिंह यादव और प्रियंका सरोज को 93.29%-93.29% अंक मिले। दोनों संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे। ये तीनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) में रजनीश यादव ने 89.36% अंक पाकर प्रदेश टॉप किया। 85.64% अंक के साथ वंशिका श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर हैं। 85.43%-85.43% अंक पाकर काजल और संस्कृति तीसरे नंबर पर रहीं। रजनीश, वंशिका और काजल प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। संस्कृति अमरोहा की रहने वाली हैं। एक साथ जारी हुआ रिजल्ट परिषद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) सभी कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। परीक्षाफल लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय से घोषित किया गया। छात्र अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इस वर्ष संस्कृत बोर्ड की परीक्षा प्रदेश के 241 केंद्रों पर 19 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कराई गई थी। पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में 95% परीक्षार्थी पास हुए पूर्व मध्यमा द्वितीय परीक्षा में कुल 21,915 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 21,107 संस्थागत एवं 808 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। परीक्षा में कुल 16,615 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 15,941 संस्थागत एवं 674 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 14,429 संस्थागत और 600 व्यक्तिगत कुल 15,029 परीक्षार्थी पास हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 94.78 है। कुल पास प्रतिशत 95.91 है। परीक्षा में 11,340 छात्र और 3,689 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.68 और छात्राओं का पास प्रतिशत 96.64 है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिर्फ ये 2 बड़े कारण... बिखरा बाजार, सेंसेक्‍स 1000 अंक टूटा, इतना भारी नुकसान
    Next Article
    यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला:30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी, बैलेंस चाहे कितना भी निगेटिव हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment