Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीसामऊ से अन्नू अवस्थी के चुनाव लड़ने का ऐलान:MLA नीसम बोलीं- पार्टी टिकट देगी या नहीं पहले तय हो, अभी तो वो सपने देखें

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से अन्नू अवस्थी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। रविवार को सीसामऊ क्षेत्र के तीन मंदिरों के देव दर्शन के लिए उन्होंने देव यात्रा निकाली। अन्नू अवस्थी ने कहा, "वहां लोगों ने रो-रोकर जीते हैं, हम वहां हंसाकर जीतेंगे।" इस पर सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि यह सपना है। पहले यह तय हो कि पार्टी से उन्हें टिकट मिलेगा भी या उनका सपना टूट जाएगा, क्योंकि सीसामऊ से टिकट मांगने वालों में और भी बहुत लोग हैं। उन्होंने कहा, "सीसामऊ ही सोलंकी है और सोलंकी ही सीसामऊ है।" नसीम सोलंकी बोलीं- पहले तय हो कि टिकट मिलेगा भी या नहीं अन्नू अवस्थी के सीसामऊ से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि पहले यह तय हो कि जिस सीट से अन्नू टिकट मांग रहे हैं, वहां से उन्हें टिकट मिलेगा भी या नहीं, क्योंकि टिकट के लिए और भी बहुत सारे लोग हैं। नसीम सोलंकी ने कहा, "सीसामऊ को लेकर मैंने पहले भी कहा है कि सीसामऊ ही सोलंकी है और सोलंकी ही सीसामऊ है।" उन्होंने आगे कहा कि लगता है उनका सपना टूट जाएगा, क्योंकि अभी यह तय भी नहीं है कि पार्टी उन्हें वहां से टिकट देगी या नहीं। देव यात्रा निकालकर अन्नू ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान अन्नू अवस्थी ने सीसामऊ में देव यात्रा निकालकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी के बैनर और पोस्टर लगाकर जिस तरह से उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की, 16 किलोमीटर लंबी देव यात्रा में सांसद रमेश अवस्थी का शामिल होना और बीजेपी कार्यकर्ताओं का कंधे पर अन्नू अवस्थी को लेकर यात्रा में शामिल होना उनकी चुनावी तैयारियों की ओर इशारा कर रहा है। अन्नू अवस्थी ने देव यात्रा के दौरान चंद्रिका देवी, वनखंडेश्वर और चुन्नीगंज घंटी वाले मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कहा, "सीसामऊ की जनता ने मुझे इतना प्यार दिया कि मैंने उन्हें भगवान मान लिया है। आज से हमेशा के लिए सीसामऊ की जनता के लिए काम करूंगा।" सीसामऊ विधानसभा का इतिहास, कब कौन रहा विधायक? 1974: शिवपाल वाल्मीकि (कांग्रेस) 1977: मोती राम (जनता पार्टी) 1980: कमला दरियावादी (कांग्रेस) 1985: कमला दरियावादी (कांग्रेस) 1989: शिव कुमार (जनता दल) 1991: राकेश सोनकर (भाजपा) 1993: राकेश सोनकर (भाजपा) 1996: राकेश सोनकर (भाजपा) 2002: संजीव दरियावादी (कांग्रेस) 2007: संजीव दरियावादी (कांग्रेस) 2012 के परिसीमन के बाद सीसामऊ से जीते विधायक 2012: हाजी इरफान सोलंकी (समाजवादी पार्टी) 2017: हाजी इरफान सोलंकी (समाजवादी पार्टी) 2022: हाजी इरफान सोलंकी (समाजवादी पार्टी) 2024 (उपचुनाव): नसीम सोलंकी (समाजवादी पार्टी) आरक्षण में बदलाव वर्ष 1974 से लेकर 2007 तक सीसामऊ विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए सुरक्षित थी। लेकिन 2012 के परिसीमन के बाद इसे सामान्य (General) सीट घोषित कर दिया गया। सीसामऊ का जातिगत समीकरण साल 2024 में हुए उपचुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, सीसामऊ विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता सबसे बड़ा हिस्सा हैं। मुस्लिम मतदाता: लगभग 1,10,000 ब्राह्मण मतदाता: लगभग 60,000 से 70,000 दलित (अनुसूचित जाति) मतदाता: लगभग 60,000 कायस्थ: लगभग 26,000 इसके अलावा OBC, क्षत्रिय और सिंधी-पंजाबी समुदाय के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अब पढ़िए सीसामऊ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले अन्नू अवस्थी के बारे में… कानपुर का अंदाज कुछ कॉमेडियनों की खास पहचान है। इन्हीं कॉमेडियनों में से एक हैं 'पहिचान तो गए होइहो' बोलने वाले अन्नू अवस्थी। उन्नाव के समेरपुर गांव में 15 अगस्त 1971 को जन्मे अन्नू अवस्थी के पिता एक सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट थे। 1985 में हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने के बाद अन्नू अवस्थी ने सात अलग-अलग स्कूलों से हाईस्कूल की परीक्षा दी, लेकिन हर बार फेल हुए। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था, "मैंने 16 साल की उम्र से हाईस्कूल की परीक्षा देना शुरू किया और 26 साल तक देता ही रहा, लेकिन पास नहीं हो पाया।" हाईस्कूल पास नहीं कर पाने के बाद अन्नू ने डोर-टू-डोर जाकर दवाइयां बेचना शुरू किया। इसी बीच 1997 में उन्होंने एमए पास लड़की सीमा से प्रेम विवाह किया। शादी के बाद अन्नू अवस्थी ने लाजपत नगर में पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का कारोबार शुरू किया। उनका पहला ऑडियो 2017 में 'लड़के का जनेऊ कर रहे हैं' के नाम से वायरल हुआ। इसके बाद पार्षद के चुनाव के दौरान 'हमार चुनाव चिह्न नथुनी...' वाला ऑडियो भी खूब हिट हुआ। दोनों ऑडियो ने ऐसा धमाका किया कि अन्नू अवस्थी पूरे कानपुर में मशहूर हो गए। सीसामऊ सीट पर रहा है, सोलंकी के परिवार का कब्जा अन्नू अवस्थी ने कानपुर की जिस सीसामऊ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, उस पर लगातार इरफान सोलंकी के परिवार का दबदबा रहा है। अभी उनकी पत्नी नसीम सोलंकी यहां से विधायक हैं। दरअसल, सीसामऊ विधानसभा सीट मुस्लिम मतदाताओं के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है। 1991 की राम लहर में पहली बार यहां से भाजपा के राकेश सोनकर विधायक बने थे। वे 1993 और 1996 में भी चुनाव जीते। लेकिन 2002 में कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीन ली और 2007 में भी चुनाव जीता। इसके बाद 2012 में परिसीमन बदला तो यह सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में आ गई। यहां आर्यनगर से विधायक रहे इरफान सोलंकी चुनाव जीते। इरफान ने 2017 और 2022 में भी यहां से चुनाव जीता। हालांकि, जाजमऊ में आगजनी के मामले में सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने भाजपा के सुरेश अवस्थी को हराया था। बीजेपी में सीसामऊ सीट के लिए कई दावेदार 2024 के सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे सुरेश अवस्थी कम अंतर से चुनाव हारे थे। इससे पहले वह आर्यनगर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं, जहां वह अमिताभ बाजपेई से कम अंतर से चुनाव हारे थे। अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सीसामऊ से बीजेपी का टिकट मांगने वालों में अन्नू अवस्थी का नाम भी जुड़ गया है। यहां पहले से ही सुरेश अवस्थी के साथ-साथ बीजेपी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया संयोजक अनूप अवस्थी और राकेश सोनकर के नाम भी चर्चा में हैं। उपचुनाव के दौरान राकेश सोनकर एक बड़े नाम के तौर पर सामने आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की किडनैपिंग में प्रेमिका के पिता-भाई समेत 4 गिरफ्तार:गाजियाबाद में पुलिस से कहा-बहन के साथ दिखा तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे
    Next Article
    आगरा के चिकित्सकों का चयन:आईएमए यूपी स्टेट इलेक्शन में पांच चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment