Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुर बोला- मेरे साथ संबंध बनाओ, सभी इज्जत करेंगे:गोरखपुर में पति ने भी जबरन बनाए रिलेशन, दुल्हन बोली- देवर भी करता है बैड टच

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शादी के 2 महीने बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुल्हन का कहना है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पहली ही रात पति ने मेरे पिता को गालियां दीं। विरोध करने पर मुझे बेरहमी से पीटा और जबरन सुहागरात मनाई। दुल्हन का आरोप है कि पति ने धमकी दी कि ऐसे ही रोज पहले तुम्हें पीटूंगा और फिर संबंध बनाऊंगा। कुछ समय बाद मेरे मेरे ससुर भी मेरे साथ गंदी हरकतें करने लगे। जब मैं सो रही होती थी, तो वह कमरे में घुसकर मुझे छूते। कहा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, घर में सभी इज्जत करेंगे। वहीं, देवर ने कमरे में घुसकर मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… शादी में 99 लाख 88 हजार रुपए खर्च हुए गोरखनाथ इलाके में रहने वाले 25 साल की युवती ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया- 10 दिसंबर 2025 को शाहपुर के एक लड़के से मेरी इंगेजमेंट हुई थी। शहर के बड़े लॉन से सारा कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद 7 मार्च 2026 को राजेंद्र नगर के एक रिजॉर्ट में मेरी शादी हुई। मेरे पिता ने शादी में करीब 99 लाख 88 हजार रुपए खर्च किए। शादी के अगले दिन 8 मार्च को विदा होकर शाहपुर स्थित ससुराल पहुंची। वहां पर बहुभोज का कार्यक्रम हुआ। ससुराल वाले मुझे पहले दिन से ही दहेज और अन्य चीजों को लेकर ताना मारने लगे। मेरे पति मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए रात के समय पति कमरे में आकर बोला- तुम्हारे बाप ने मेरी बेइज्जती कर दी। मैंने पूछा क्यों क्या किया। इस पर मुझे बेरहमी से पीटने लगा। मेरे मना करने के बाद भी मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद गाली देते हुए धमकी दी इसी तरह रोज संबंध बनाना पड़ेगा, वरना जान से मार दूंगा। अगले दिन सुबह होते ही सास-ससुर चार पहिया की डिमांड करने लगे। पति से इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि जो कह रहे हैं, उसे पूरा कर दो। वरना परेशान रहोगी। कमरे में आ गया देवर, बैड टच किया युवती ने बताया कि 11 मार्च को मेरे पति कहीं बाहर गए थे। इसी दौरान मेरे कमरे में देवर आ गया। वह बेड पर बैठकर पहले तो इधर-उधर की बातें करने लगा। इसके बाद मेरे पास आकर मुझे बैड टच करने लगे। मना किया तो जबरदस्ती करने लगा। मेरे चिल्लाने पर कमरे से भाग गया। कमरे से बाहर निकला तो मेरी सास ने पूछा क्या हुआ। इस पर देवर ने कहा कि खाना लेकर गया था। भाभी डरकर चिल्लाने लगीं। ससुर ने कहा- मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, तुम्हें कोई कुछ नहीं बोलेगा युवती ने बताया कि ससुराल में हर दिन एक नई परेशानी मेरे सामने आ रही थी। मेरी समझ में नहीं आ रहा था क्या करूं। 12 मार्च को ससुराल में कोई नहीं था। मैं अपने कमरे में सो रही थी, तभी ससुर मेरे कमरे में आ गए। मेरी बेड पर बैठकर मुझे छूने लगे। इससे मैं जग गई। ससुर की हरकत देखकर चिल्लाने लगी। इस पर ससुर ने कहा कि घर में कोई नहीं है। मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, तुमको घर में कोई कुछ नहीं बोलेगा। सभी इज्जत करेंगे। इतना कहकर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा, तभी मेरी सास घर आ गई, तब ससुर कमरे से भाग गया। कमरे में बैठकर मैं रो रही थी। सास आईं और उन्होंने कहा कि तैयारी करो। 14 मार्च को तुम्हारे मायके जाने का दिन तय किया है। घर जाकर चार पहिया और मुंबई में फ्लैट लेने के लिए पैसे का इंतजाम करके आना। 11 मई को घर से निकाल दिया दुल्हन ने बताया कि मैंने पति इस सबके बारे में पति से बताया, लेकिन वह उल्टा मुझे ही डांटने लगे। 14 मार्च को मायके गई, फिर वापस ससुराल आई। ससुराल वालों ने पूछा कि पैसे लाई हो, मेरे न करने पर मुझे मारने पीटने लगे। इसके बाद 11 मई को मेरे मायके वाले घर पर आए। इस दौरान दहेज को लेकर उन्हें खूब गालियां दी गईं। फिर ससुराल वालों ने मिलकर मुझे भी घर से निकाल दिया। गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- मथुरा में छात्रा से रेप में IIT पास साधु गिरफ्तार:ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो मथुरा में छात्रा से रेप के आरोप में IIT पास इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। उसका असली नाम अभिषेक मिश्रा (29) है। साधु बनने के बाद नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया। साधु पर छत्तीसगढ़ की 22 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर रॉकी हत्याकांड- सिर काटकर खेत में दफनाया:10 दिन पहले अगवा किया था, सिर नहर में फेंका; पत्नी और सौतेले बेटे का पता नहीं
    Next Article
    आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर में दर्शन किए:माता-पिता और पत्नी भी साथ; बोले- पांच राज्यों में सफल चुनाव के बाद आशीर्वाद लेने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment