Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर रॉकी हत्याकांड- सिर काटकर खेत में दफनाया:10 दिन पहले अगवा किया था, सिर नहर में फेंका; पत्नी और सौतेले बेटे का पता नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में 14 दिनों से लापता विकसित उर्फ रॉकी (37) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सोमवार रात करीब 8 बजे मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मोंटी त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, मोंटी त्यागी, रॉकी के सौतेले बेटे बादल का दोस्त है। बादल के साथ मिलकर उसने रॉकी की हत्या की साजिश को अंजाम दिया। रॉकी का पहले अपहरण किया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए गए। आरोपियों ने रॉकी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद धड़ को नमक डालकर कादीपुर गांव के जंगल के पास एक खेत में दफना दिया गया, जबकि सिर को नहर में फेंक दिया गया। आरोपी मोंटी त्यागी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से रॉकी का धड़ बरामद कर लिया। हालांकि सिर अभी तक नहीं मिला है। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में रॉकी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की रॉकी की दूसरी पत्नी रेणु (42), सौतेले बेटे बादल (23), उसकी पत्नी निशा(22) की तलाश में दबिश दे रही है। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए पत्नी के साथ निकला था, फिर नहीं लौटा सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव निवासी रॉकी खेती करता था। पहली पत्नी से तलाक के बाद वह बागपत के बड़ौत में एक कार शोरूम में नौकरी करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात रेणु (42) से हुई, जो दाह बावली की रहने वाली थी। रेणु के पहले पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद रॉकी और रेणु के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने वर्ष 2019 में शादी कर ली। रॉकी के पिता मगन सिंह ने बताया- 18 मई को रॉकी अपनी पत्नी रेणु के साथ घर से निकला था। रेणु ने परिवार को बताया था कि वे बागपत और ऋषिकेश जा रहे हैं। उसी दिन शाम करीब 7 बजे रॉकी ने अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया। शुरुआत में रेणु परिजनों को अलग-अलग बातें बताकर गुमराह करती रही। 26 मई को वह अपने बेटे बादल और बहू निशा के साथ अचानक घर छोड़कर चली गई, जिससे परिवार का शक और गहरा गया। स्कॉर्पियो की CCTV फुटेज से अपहरण की कड़ी जुड़ी इसी बीच रॉकी के भाई मुकुल कुमार ने 25 मई को सिखेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उनके हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। इसी दौरान गांव में एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि रॉकी को इसी वाहन से अगवा किया गया है। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी ने किया खुलासा सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भोपा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति है। सूचना के आधार पर सिखेड़ा और भोपा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के मलपुरा निवासी मोंटी त्यागी के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान मोंटी त्यागी ने जो खुलासे किए, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। बागपत में हत्या, मुजफ्फरनगर में ठिकाने लगाया शव आरोपी मोंटी त्यागी ने पूछताछ में खुलासा किया कि रॉकी को पहले अगवा किया गया। फिर बागपत के बड़ौत क्षेत्र में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को वाहन से मुजफ्फरनगर लाया गया। मुजफ्फरनगर के कादीपुर गांव के जंगल में शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई, जहां सिर और धड़ को अलग किया गया। इसके बाद धड़ को खेत में गड्ढा खोदकर नमक डालते हुए दफना दिया गया, ताकि शव जल्दी गल जाए। उसकी पहचान न हो सके। सिर को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेसीबी की मदद से खेत की खुदाई कराई तो उसे धड़ मिला। सौतेले बेटे ने रची पूरी साजिश, गोली भी उसी ने चलाई पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रॉकी के सौतेले बेटे बादल के मन में उसके प्रति जलन थी। बादल और उसकी पत्नी निशा को रॉकी और उसकी मां रेणु के बीच संबंध पसंद नहीं थे। इसके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद था, क्योंकि रेणु के नाम पहले से काफी संपत्ति है। रॉकी से दूसरी संतान होने के बाद बादल को डर था कि उसकी संपत्ति का बंटवारा न हो जाए। हत्या की पूरी साजिश बादल ने ही रची थी और गोली भी उसी ने चलाई थी। वारदात के बाद घटनास्थल को फिनाइल से साफ किया गया, जिससे फोरेंसिक साक्ष्य न बचें। हालांकि इस पूरे मामले में रेणु की भूमिका को लेकर अभी स्पष्ट नहीं है। बादल, उसकी पत्नी और तीनों फरार हैं। धड़ मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कादीपुर के जंगल में मानव धड़ मिलने की खबर फैलते ही बेहड़ा अस्सा गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद रॉकी का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। गांव की गलियों में “रॉकी को न्याय दो” और “हत्यारों को फांसी दो” के नारे गूंजते रहे। स्थिति को देखते हुए गांव और श्मशान घाट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया- मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पिता नहीं उठा पाए कॉल…फिर फंदे पर लटकी मिली बेटी:झांसी में 15 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- बेटी को मारकर लटकाया झांसी में शादी के 15 महीने बाद ही एक महिला फंदे पर लटकी मिली। मौत से पहले उसने आखिरी बार अपने पिता को कॉल लगाया था। मगर पिता कॉल रिसीव नहीं कर पाए। लगभग 6 घंटे बाद उनकी नींद खुली तो बेटी को कॉल बैक किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में छात्रा से रेप में IIT पास साधु गिरफ्तार:ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो
    Next Article
    ससुर बोला- मेरे साथ संबंध बनाओ, सभी इज्जत करेंगे:गोरखपुर में पति ने भी जबरन बनाए रिलेशन, दुल्हन बोली- देवर भी करता है बैड टच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment