Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सांसद भोले सिंह को जानते हो, ताऊ हैं हमारे':कानपुर में फॉर्च्यूनर सवार युवक ने पुलिसवाले को धमकाया, बोला- बहुत वीडियो बनाने का शौक है

    14 hours ago

    2

    0

    कानपुर में रविवार रात नशे में धुत फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। मारपीट करने लगे। जबरन कार में बैठाने लगे। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर वीडियो बनाना शुरू किया तो धमकाना शुरू कर दिया। पुलिसवाले की तरफ बढ़ते हुए बोला- सांसद भोले सिंह को जानते हो। ताऊ हैं हमारे। अभी बात कराते हैं। हालात बिगड़ते देखकर पुलिसवाले ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। वायरलेस सेट पर कहा- सर, तुरंत फोर्स भेजिए। ये लोग बवाल कर रहे हैं। बदतमीजी कर रहे हैं। मार रहे हैं। गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं। दबंग ने फिर कहा- बहुत वीडियो बनाने का शौक है, क्या नाम है तुम्हारा? इस पर कॉन्स्टेबल ने जवाब दिया- नेमप्लेट पर लिखा है। पढ़ लो। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना VIP रोड स्थित ग्रीनपार्क चौराहे की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सड़क पर दबंगई की 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- फार्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (UP 78 HV 6007) डीजी कॉलेज की ओर से आ रही थी। कार में 4-5 लोग सवार थे। VIP रोड स्थित ग्रीनपार्क चौराहे पर मोड़ पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। कार सवार नीचे उतरे और कहासुनी करने लगे। हाथापाई करने लगे। ‘सर... तुरंत फोर्स भेजिए, ये लोग मार रहे हैं’ शोर सुनकर आसपास के लोग और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक को छुड़ाया। हंगामा बढ़ता देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वायरलेस सेट पर अतिरिक्त पुलिस बल मांगा। वीडियो बनाने लगे तो दबंग भड़क गए। पुलिसवाले की तरफ बढ़कर धमकाने लगे। सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में आरोपी अपनी कार लेकर फूलबाग की ओर फरार हो गए। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- 28 जून को एक वीडियो सामने आया था कि कुछ लोगों में आपस में विवाद हुआ था। अभी तक पीड़ित कोई सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जो दोषी हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। देवेंद्र सिंह भोले के बारे में जानिए- देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जन्म 2 अप्रैल 1954 को औरैया जिले के मधवापुर गांव में हुआ था। 1991 और 1996 में डेरापुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। यूपी सरकार में मंत्री रहे। 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन बार अकबरपुर से लोकसभा सांसद चुने गए। कृषि से जुड़े भोले सिंह संसद में ऊर्जा, कृषि और ग्रामीण विकास जैसी संसदीय समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश बोले- भाजपा की निगाहें नेशन नहीं, डोनेशन पर:चढ़ावा चोरी के तार महाराष्ट्र से जुड़े; मैं राम मंदिर दर्शन करने जाऊंगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर कब जाएंगे, इस पर जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनते ही हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अयोध्या ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में जनता आक्रोशित है। सुना है डोनेशन के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- भाजपा के एजेंडे में सरकारी नौकरी नहीं:युवा नाराज हैं, सरकार बनी तो फेक एनकाउंटर की जांच कराएंगे
    Next Article
    अखिलेश के बेटा-बेटी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की:सांसद प्रिया सरोज के साथ नाव पर बैठकर घाट घूमा, टीना ने REEL बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment