Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद ने अंबेडकर जयंती से पहले प्रतिमा साफ की:दीप प्रज्वलित कर नमन किया, सिद्धांतों और सरकारी घोषणाओं पर चर्चा की

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने अंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व अंबेडकर पार्क में साफ-सफाई की। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कपड़े से साफ किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद ने डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सदर मंडल अध्यक्ष सत्यम सक्सेना, भावलखेड़ा मंडल अध्यक्ष मानती देवी और पार्षद राजेश गंगवार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद अरुण सागर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर संविधान के जनक, समाज सुधारक और प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया और दलितों व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा सांसद ने बताया कि अंबेडकर समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों में अटूट विश्वास रखते थे। वे एक महान अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् भी थे, जिन्होंने भारत के विकास में अनुकरणीय योगदान दिया। सांसद ने यह भी जानकारी दी कि योगी सरकार ने अंबेडकर जयंती से पहले एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश भर में स्थापित बाबासाहेब की प्रतिमाओं पर छत्र लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिमा स्थलों पर बाउंड्री वॉल का निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। सांसद अरुण सागर ने इस निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे दलित समाज और अंबेडकर अनुयायियों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि जयंती के दिन स्कूलों से लेकर तमाम कार्यालयों में बड़े धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे बच्चों को भी बाबासाहेब के सिद्धांतों की जानकारी मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव स्टेडियम का स्विमिंग पूल खुला:DM ने नारियल फोड़ा, बच्चों-युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ संचालन शुरू
    Next Article
    संभल में 22 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी:सिलेंडर के लिए लगा रहे चक्कर, लोग कोयले पर खाना बनाने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment