Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 22 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी:सिलेंडर के लिए लगा रहे चक्कर, लोग कोयले पर खाना बनाने को मजबूर

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में 5 लाख गैस उपभोक्ताओं में से 22 प्रतिशत की ई-केवाईसी अभी भी अधूरी है। इसके चलते उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें 10 दिनों तक गैस के बिना चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है। संभल में कुल 39 गैस एजेंसियां हैं। जिनमें से सर्वाधिक 15 संभल तहसील क्षेत्र में हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) शिवि गर्ग ने बताया कि जनपद में गैस को लेकर कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आई है। सभी एजेंसी धारकों को उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। 2 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन उन्होंने यह भी बताया कि 5 लाख उपभोक्ताओं में से 2 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारक हैं और 750 वाणिज्यिक कनेक्शन हैं। डीएसओ ने आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी है, उन्हें पूरी कराकर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। प्रतिदिन जनपद में 13,000 एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी हो रही है, फिर भी कुछ उपभोक्ता परेशान हैं क्योंकि उन्होंने दो से तीन साल से अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराई है। कोयले की अंगीठी का उपयोग संभल के पंजाबी ढाबा के कारीगर भीम ने बताया कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें कोयले की अंगीठी का उपयोग करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर पर खाना जल्दी बनता है। कोयले के उपयोग से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बाजार में धुआं भी फैलता है। ई-केवाईसी नहीं होने से सिलेंडर नहीं मिल गांव सैफ खां सराय निवासी मकसूद ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया था। उन्होंने तीन दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाए। आज उनकी केवाईसी पूरी हुई है और शाम को सिलेंडर की बुकिंग होगी। मकसूद के अनुसार, उनके घर में कई दिनों से गैस खत्म थी और वे चूल्हे पर खाना बना रहे थे। संभल चाय टी स्टॉल विक्रेता मोहम्मद रफी ने बताया कि गैस की किल्लत के बाद उन्होंने चुना भट्टी लगाई थी जिसकी वजह से चाय 18 रुपए की करनी पड़ी और बिक्री कम होने पर उन्होंने चाय का कारोबार बंद कर दिया है लेकिन फिलहाल गैस भरपूर मात्रा में मिल रही है कोई परेशानी नहीं है। वह चाय का कारोबार नहीं कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद ने अंबेडकर जयंती से पहले प्रतिमा साफ की:दीप प्रज्वलित कर नमन किया, सिद्धांतों और सरकारी घोषणाओं पर चर्चा की
    Next Article
    इंटरनेशनल सट्‌टा गैंग से जुड़े 8 शातिर अरेस्ट:कानपुर में साइबर ठगी की रकम सट्‌टे में खपा रहे, 3 महीने में 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment