Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद रवि-किशन ने कांग्रेस, सपा और TMC को धेरा:बोले- महिला आरक्षण का विरोध 'सबसे बड़ा पाप', ये चाहते की महिला झाड़ू पोछा करे

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक कार्यक्रम के सांसद रवि किशन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाली सभी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। वो भगवान परशुराम की जयंती मनाने पहुंचे थे। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के सवाल पर कहा कि- देखिए जितना बड़ा पाप कांग्रेस, सपा, टीएमसी समेत जितनी भी एनडीए की सहयोगी पार्टियों ने किया है। इसके लिए नारी शक्ति और इस देश की महिला समाज इनको काभी माफ नही करेंगी। कांग्रेस सपा टीएमसी को धेरा सांसद ने कांग्रेस, सपा, टीएमसी और अन्य पार्टी को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि- इन लोगों ने महिलाओं और बेटियों का अधिकार छीना है। 140 करोड़ की आबादी वाले देश जिसमें लगभग 70 करोड़ महिला हैं। क्या उनको हक नहीं मिलना चाहिए? मुझे पूरा विश्वास है कि इसका जवाब सभी महिलायें वोट से देंगी। गोरखपुर समेत पूरे देश में महिला आगे आती गोरखपुर शहर की आबादी 50 लाख से ऊपर है। यहां परिसीमन होता तो यहां से एक बेटी को मौका मिलता। हर जिले में एक सीट एक्स्ट्रा होती। उन्होंने कहा कि आखिर इन लोगों को किस बात का भय था? आज बंगाल में चुनाव हो रहा है वहां महिलाओं को मौका मिलता तो क्या गलत होता। जिसने इस बिल का विरोध किया उसने बहुत बड़ा पाप किया है सबको इसकी सजा मिलेगी। बंगाल, यूपी के बाद लोक सभा में बंपर जीत होगी सांसद ने कहा कि- बंगाल चुनाव में जनता अपने वोट से इसका जबाब देगी। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में हम बंपर जीत दर्ज करेंगे। इसके अलावा हम लोक सभा चुनाव 2029 में भारी बहुमत से मोदी जी को फिर से लाएंगे। तब जाकर ये बिल फिरसे लाया जाएगा। रवि किशन बोले- विपक्षी पार्टी चाहती है महिला झाड़ू पोछा करे विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि जीवनभर महिला केवल झाड़ू पोछा करे। ये लोग महिलाओं को किचन में ठूंस के रखना चाहते हैं। ये कौन सी बात हुई? शादी होने के बाद महिला सब कुछ छोड़कर अपने पति के साथ जाती है। मान लीजिए ये बिल पारित हो गया होता तो वो मजबूती के साथ समाज में खड़ी रहती है। जानिए बिल को कितने वोट मिले लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था। बिल में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। अंत में सांसद ने सभी महिलाओं से अपील की कि वो इस अपमान का बदला अपने वोट से दें ताकी सरकार उनके हक की लड़ाई लड़ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में मारपीट, VIDEO:तमंचे से हमला, 3 पर केस दर्ज
    Next Article
    हॉफ मैराथन में खूब दौड़े धावक, VIDEO:'रन फॉर ग्रीन एंड क्लीन प्रयागराज' थीम, जुंबा डांस और म्यूजिक के साथ वार्मअप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment