Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में महाशिवरात्रि पर गंगा में आस्था की डुबकी:दशाश्वमेध घाट पर स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन, श्रद्धालु बोले भव्य है काशी

    8 hours ago

    1

    0

    आज महाशिवरात्रि के मौके पर काशी में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। देश भर से अलग अलग शहरों से श्रद्धालु यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे हैं। दर्शन के पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु दशाश्वमेध घाट पर पहुंचते दिखते और यहां आस्था की डुबकी लगाते रहे। गंगा स्नान के बाद दर्शन पूजन किया। भाेर से ही गंगा घाटों पर लोग पहुंचने लगे थे, जिसका क्रम देर रात तक चल रहता था। ग्वालियर से काशी पहुंचे सूरज शर्मा अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ गंगा स्नान किए। इसके बाद विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा, यहां मैं पहली बार आया हूं लेकिन काशी बिल्कुल अलग और भव्य है। इसके पहले वह बाबा बैजनाथ का दर्शन करने पहुंचे थे। सूरज ने कहा, कि प्रशासन की ओर से यहां अच्छी व्यवस्था की गई है। प्रियंका सिंह अपने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं थीं। यह कहती हैं कि यहां आकर जो शांति और सुकून मिलता है वह कहीं और नहीं। आज महाशिवरात्रि के पवित्र दिन यहां आकर दर्शन पूजन हुआ, यह मेरा सौभाग्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सात फेरों के बाद दूल्हा निकला 'किन्नर':बाराबंकी में नगे लेने पहुंचे किन्नरों ने किया खुलासा, दबे पांव भागे बाराती
    Next Article
    अर्पित तिवारी ने जड़ा शतक, रवि सोनकर ने लिए 5:कानपुर संडे लीग में तीन टीमों ने जीते मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment