Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट जोसेफ कॉलेज में छात्रों को सुरक्षा के तरीके सिखाए:यातायात नियमों और एलपीजी सिलेंडर की आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज में गुरुवार को विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में खुद और दूसरों की सुरक्षा के तरीके बताए गए। नागरिक सुरक्षा विभाग के जागरूकता सत्र में कमिश्नरेट पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क हादसे, आग लगने और दूसरी आपातकालीन स्थितियों में घबराने के बजाय समझदारी से काम लेने के लिए तैयार करना था। शुरुआत में अध्यापिका श्रीमती ए. थॉमस ने अधिकारियों का परिचय कराया। प्रधानाचार्य रेव. फादर वॉल्टर डिसिल्वा ने उनका स्वागत किया। सिविल डिफेंस प्रयागराज के डिवीजनल हेड रौनक गुप्ता ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में दिमाग शांत रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सतर्क रहकर ऐसी स्थितियों से सुरक्षित निकला जा सकता है और छोटी लापरवाही भी जीवन के लिए खतरा बन सकती है। वरिष्ठ यातायात निरीक्षक पवन पांडेय ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क पर यातायात नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल होने वाले हाथ के सात संकेतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने से गंभीर हादसे हो सकते हैं। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग से बचाव का लाइव डेमो दिया। एसपी अग्निशमन विभाग प्रयागराज राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर उसे बुझाने का तरीका बताया। कुछ विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और आग पर काबू पाने के तरीके सीखे। कार्यक्रम में विद्यालय समन्वयक ज्योति दुबे, शिक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीखी हुई सुरक्षा की बातें परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में यातायात डायवर्जन आज शाम 6 बजे से लागू:20 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ट्रैफिक डायवर्जन, 16 स्थानों पर बैरियर लगाए गए
    Next Article
    कानपुर में अपर्णा यादव बोलीं- राम मंदिर-मथुरा चुनावी मुद्दा नहीं:महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा- PDA यात्रा में बच्चे की मौत के दोषियों पर एक्शन हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment