Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सात पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों की अपील:इमरान खान जेल में मर जाएंगे, विदेश मंत्री से दखल देने को कहा

    3 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर सात पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने चिंता जताई है। उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग से दखल देने की अपील की। इमरान खान फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। कप्तानों ने जेल में उनकी हालत बिगड़ने की आशंका जताई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने कहा, हमें चिंता है कि वह जेल में मर जाएंगे। उन्होंने पेनी वॉन्ग से इस मामले पर मुलाकात का अनुरोध भी किया है। सात पूर्व कप्तानों ने लिखा पत्र ग्रेग चैपल के साथ एलन बॉर्डर, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूज, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्रेग चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 87 टेस्ट खेले हैं। वे भारतीय मेंस टीम के कोच भी रह चुके हैं। पत्र में कप्तानों ने लिखा, ग्रेग चैपल ने 2022 में इस्लामाबाद में इमरान खान से आखिरी बार मुलाकात की थी। उस समय खान प्रधानमंत्री थे और उनके अनुसार पूरी तरह स्वस्थ और फिट थे। उन्होंने कहा, उस तस्वीर को उनकी हिरासत से आ रही मौजूदा खबरों से जोड़ना मुश्किल है। इसलिए हम आज आपको लिख रहे हैं। हम राजनयिक या राजनीतिक लोग नहीं हैं, लेकिन हमें लगा कि अपनी आवाज उठानी चाहिए।” अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं। परिवार ने भी स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई पत्र में इमरान खान और उनके परिवार की परेशानियों का भी जिक्र किया गया। इसमें कहा गया कि महान ऑलराउंडर को बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। पत्र के मुताबिक, इमरान के बेटों और बहनों ने कई महीनों से सार्वजनिक रूप से उनकी सेहत और हिरासत में इलाज को लेकर चिंता जताई है। पहले भी इंटरनेशनल कप्तानों ने आवाज उठाई इस साल की शुरुआत में सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर समेत 21 इंटरनेशनल कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा था। उन्होंने इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार करने की अपील की थी। इसके बाद पैट कमिंस, ब्रायन लारा, वसीम अकरम, रमीज राजा, जावेद मियांदाद और माइकल होल्डिंग ने भी इमरान के समर्थन में आवाज उठाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे युवा प्लेयर्स भिड़ेंगे:गुकेश 20 तो सिंदारोव 19 साल के; 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक जेनेवा में मुकाबला होगा
    Next Article
    ICC रैंकिंग में भारत की बादशाहत, श्री चरणी ने 804 रेटिंग पॉइंट से रचा इतिहास, दीप्ति शर्मा ने लगाई बड़ी छलांग

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment